विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MHT CET result 2022: महाराष्ट्र सीईटी PCB/PCM के नतीजे घोषित, इन डायरेक्ट लिंक से करें चेक

By Nandini DubeyEdited By:
Published: Thu, 15 Sep 2022 09:25 AM (IST)Updated: Thu, 15 Sep 2022 08:20 PM (IST)

MHT CET result 2022 महाराष्ट्र सीईटी परीक्षा परिणाम की राह देख रहे छात्र-छात्राओं के लिए अहम सूचना है। स्टेट कॉमन ...और पढ़ें

महाराष्ट्र सीईटी परीक्षा परिणाम आज जारी किए गए।
महाराष्ट्र सीईटी परीक्षा परिणाम आज जारी किए गए।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। MHT CET result 2022: महाराष्ट्र सीईटी परीक्षा परिणाम का इंतजार आज फाइनली खत्म हो जाएगा। स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल (State Common Entrance Test Cell, Maharashtra) महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के नतीजे जारी कर दिए गए। सेल पीसीएम और पीसीबी पाठ्यक्रमों के लिए एमएचटी सीईटी परिणाम 2022 आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर ऑनलाइन जारी किया गया। अब ऐसे में, जो भी कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे पोर्टल पर जाकर नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा, कैंडिडेट्स चाहें तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके भी नतीजे देख सकते हैं।

इस लिंक से देखें परिणाम - पीसीएम ग्रुप

इस लिंक से देखें परिणाम - पीसीबी ग्रुप

MAH CET result: How to check: महाराष्ट्र सीईटी रिजल्ट चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

महाराष्ट्र सीईटी रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले कैंडिडेट्स उम्मीदवार एमएएचसेट की आधिकारिक साइट mahacet.org पर जाएं। इसके बाद, होमपेज पर, स्कोर कार्ड लिंक पर क्लिक करें। अब अपने लॉग इन विवरण में कुंजी एंटर करें। इसके बाद, आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। अब रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें। इसके बाद, आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

सीईटी सेल ने इंजीनियरिंग, फार्मेसी और कृषि उम्मीदवारों के लिए एमएचटी सीईटी परिणाम की तारीख के संबंध में एक आधिकारिक नोटिस जारी किया है। हालांकि नोटिस में रिजल्ट के समय का जिक्र नहीं किया गया। लेकिन मीडिया रिपोर्ट में पिछले ट्रेंड के आधार पर यह उम्मीद की जा रही है कि एमएचटी सीईटी परिणाम आज शाम 4 बजे तक जारी किया जा सकता है।

एमएचटी सीईटी पीसीएम परीक्षा 5 अगस्त से 11 अगस्त तक आयोजित की गई थी। इसके तहत, पीसीबी समूह के लिए, परीक्षा 12 अगस्त से 20 अगस्त तक आयोजित की गई थी। हालांकि, 29 अगस्त को तकनीकी समस्याओं के चलते कुछ छात्रों के लिए यह परीक्षा दोबारा भी आयोजित की गई थी। एमएचटी सीईटी 2022 परीक्षा के लिए 4, 14, 968 उम्मीदवार उपस्थित हुए हैं। वहीं अन्य मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, परिणाम शाम 4 से 5 बजे के बीच जारी होने की उम्मीद है। हालांकि सेल ने पीसीबी और पीसीएम के नतीजों के समय की घोषणा नहीं की है, इसलिए कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि, वे आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें, जिससे वे समय की जांच कर सकें।