MHT CET 2021 Answer key: पीसीबी और पीसीएम ग्रुप के आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने का आखिरी दिन आज
उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों पर विचार करने के बादराज्य सीईटी सेल एमएचटी सीईटी फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी करेगा। बता दें कि महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने पीसीबी और पीसीएम ग्रुप के लिए परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर और 1 अक्टूबर को कराया था। वहीं
MHT CET 2021 answer key: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल (Maharashtra State Common Entrance Test Cell) ने पीसीबी और पीसीएम ग्रुप के लिए आंसर-की जारी कर दी गई है। सेल ने दोनों ग्रुप के लिए आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर रिलीज की गई है। ऐसे में, जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब पोर्टल पर जरूरी डिटेल्स एंटर करने के बाद आंसर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा, उत्तर की जांच करने पर अगर किसी को लगता है कि उत्तर की जांच सही नहीं हुई है तो वे इसके लिए विरोध भी दर्ज करा सकते हैं। प्रश्न के लिए आपत्ति जताने के लिए आज यानी कि 13 अक्टूबर, 2021 तक का समय है। उम्मीदवार ध्यान रखें कि लास्ट डेट बीतने के बाद कोई मौका नहीं दिया जाएगा।
उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों पर विचार करने के बाद, राज्य सीईटी सेल, एमएचटी सीईटी फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी करेगा। बता दें कि महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने पीसीबी और पीसीएम ग्रुप के लिए परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर और 1 अक्टूबर को कराया था। वहीं बारिश प्रभावित छात्रों के लिए एक पुन: परीक्षा 9 और 10 अक्टूबर को आयोजित की गई थी।
MHT CET Answer Key: आंसर-की ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
एमएचटी सीईटी आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- cetcell.mahacet.org पर जाएं। इसके बाद एमएचटी सीईटी आंसर-की की जांच के लिए सीधे लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आवश्यक फ़ील्ड में लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें। अब पीसीबी और पीसीएम समूहों के लिए एमएचटी आंसर-की चेक करके उसका प्रिंटआउट ले सकते हैं।
वहीं इस संबंध में महाराष्ट्र सीईटी सेल ने कहा कि प्रवेश परीक्षा के परिणाम पीसीबी (भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान) और पीसीएम (भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित) समूहों के लिए एमएचटी सीईटी परिणाम 28 अक्टूबर को या उससे पहले घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट mhtcet2021.mahacet.org और cetcell.mahacet.org पर जारी किए जाएंगे।