Move to Jagran APP

MH SET 2020 Result: महाराष्ट्र राज्य पात्रता परीक्षा परिणाम घोषित, ऐसे चेक करें रिजल्ट और जानें पास प्रतिशत

MH SET 2020 Result महाराष्ट्र राज्य पात्रता परीक्षा (Maharashtra State Eligibility Test SET) का रिजल्ट जारी हो गया है। सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय (Savitribai Phule Pune University ) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट setexam.unipune.ac.in पर महाराष्ट्र SET परिणाम 2020 की घोषणा की है।

By Nandini DubeyEdited By: Published: Thu, 08 Apr 2021 10:27 AM (IST)Updated: Thu, 08 Apr 2021 10:41 AM (IST)
MH SET 2020 Result: महाराष्ट्र राज्य पात्रता परीक्षा परिणाम घोषित, ऐसे चेक करें रिजल्ट और जानें पास प्रतिशत
MH SET 2020 Result: महाराष्ट्र राज्य पात्रता परीक्षा (Maharashtra State Eligibility Test, SET)

MH SET 2020 Result: महाराष्ट्र राज्य पात्रता परीक्षा (Maharashtra State Eligibility Test, SET) का रिजल्ट जारी हो गया है। सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय (Savitribai Phule Pune University ) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट setexam.unipune.ac.in पर महाराष्ट्र SET परिणाम 2020 की घोषणा की है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी किए गए नोटिस के अनुसार परीक्षा में कुल 61114 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे, जबकि उनमें से 4114 ने SET परीक्षा 2020 में सफलता पाई थी। इस आधार पर कुल 6.73% परीक्षार्थी परीक्षा में पास हुए थे।

prime article banner

MH SET result 2020: रिजल्ट की ऐसे करें जांच

महाराष्ट्र राज्य पात्रता परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले पहले सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट http://setexam.unipune.ac.in/ पर जाएं। इसके बाद घोषणा अनुभाग के तहत MH SET परिणाम लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद परिणाम की जांच करने के लिए एक नई विंडो स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसके बाद ड्रॉप डाउन से MH SET परीक्षा तिथि चुनें। इसके बाद विथ मार्क्स और विदाउट अंक को चुनें। इसके बाद अब निम्नलिखित विवरण दर्ज करें

सीट संख्या

नाम

जन्म की तारीख

मोबाइल नंबर

सर्च रिजल्ट बटन पर क्लिक करें

MH SET परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा। इसके बाद आप रिजल्ट का प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।

ये हैं महत्वपूर्ण तारीखें

MH SET परीक्षा- दिसंबर, 2020

MH SET परीक्षा परिणाम- 7 अप्रैल, 2021

MH SET ई सार्टिफिकेट- 19 अप्रैल, 2021

सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय ने महाराष्ट्र SET परीक्षा परिणाम के साथ-साथ SET कटऑफ की घोषणा विभिन्न विषयों और श्रेणियों के साथ-साथ PwD के लिए भी की है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र और गोवा SET परीक्षा का आयोजन 27 दिसंबर 2020 को विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर की भर्ती के लिए किया गया था। एमएच सेट का यह 36 वां एडिशन है। हालांकि पहले यह परीक्षा 28 जून 2020 को आयोजित की जानी थी। लेकिन बाद में इसे आगे बढ़ाकर दिसंबर में कराई गई। परीक्षा का आयोजन पेपर I और पेपर II के लिए दो सत्रों में बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQs) प्रारूप में किया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.