Meghalaya SSLC, HSSLC Results 2019: MBOSE का 10वीं, 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट mbose.in पर घोषित, ऐसे जानें परिणाम
MBOSE SSLC HSSLC Arts Results 2019 को बोर्ड की वेबसाइटों - results.mbose.in और megresults.nic.in पर ऑनलाइन रिजल्ट निकाला गया है।
MBOSE ने MBOSE HSSLC आर्ट्स रिजल्ट 2019 को MBOSE 10वीं रिजल्ट 2019 के साथ घोषित किया है। वे सभी छात्र जिन्होंने MBOSE क्लास 10वीं और 12वीं आर्ट्स का एग्जाम दिया है। वे अपना मेघालय बोर्ड रिजल्ट 2019 देख सकते हैं। MBOSE SSLC, HSSLC Arts Results 2019 को छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों - results.mbose.in और megresults.nic.in पर ऑनलाइन रिजल्ट निकाला गया है। छात्र नीचे दिए गए सीधे लिंक से भी मेघालय बोर्ड रिजल्ट 2019 देख सकते हैं।
https://www.jagranjosh.com/results/mbose-10th-sslc-result-online-10th-145550
मेघालय बोर्ड ने 1 से 26 मार्च तक MBOSE 12वीं आर्ट्स के एग्जाम्स आयोजित कराए थे। मेघालय 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2019 को डाउनलोड करने के लिए छात्र और छात्राओं को वेबसाइट पर जा सकते हैं। वहां पर उन्हें अपनी डिटेल जैसे कि रोल नंबर, एग्जाम, और एग्जाम इयर का चयन करना होगा।
MBOSE HSSLC आर्ट्स रिजल्ट 2019 और मेघालय 10वीं रिजल्ट 2019 में छात्र और छात्राओं के नान, रोल नंबर, विषय-वार अंक, प्राप्त कुल अंकों और एग्जाम में स्थिति जैसी डिटेल ऑनलाइन दिखाई देंगी।
मेघालय बोर्ड परिणाम 2019 की जांच कैसे करें
रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करना होगा।
• सबसे पहले mbose.nic.in पर जाएं।
• 'रिजल्ट' टैब पर क्लिक करें।
• MBOSE HSSLC 12वीं रिजल्ट 2019 (आर्ट्स) या MBOSE SSLC रिजल्ट 2019 का चयन करें।
• एग्जाम और एग्जाम इयर का चयन करें।
• रोल नंबर दर्ज करें।
• मेघालय बोर्ड रिजल्ट 2019 कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगा।
• डाउनलोड करें और रिजल्ट का एक प्रिंटआउट लें।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप