Maharashtra SSC Result 2019 दसवीं के रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी, इतने फीसदी हुईं पास
Maharashtra SSC Result 2019 महाराष्ट्र बोर्ड के 10 के रिजल्ट शनिवार को घोषित कर दिए गए हैं। इसके साथ ही 17 लाख छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है।
मुंबई, जेएनएन। Maharashtra SSC Result 2019 महाराष्ट्र बोर्ड के 10 के रिजल्ट शनिवार को घोषित कर दिए गए हैं। इसके साथ ही 17 लाख छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। इस रिजल्ट में लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मार ली है।
इस साल रिजल्ट में 82.82% के साथ लड़कियां लड़कों से आगे निकल गई हैं। लड़कों का पास प्रतिशत 72.18 % रहा। हालांकि इस साल के रिजल्ट काफी गिरावट दर्ज की गई है। इसमें पिछले साल 89.41% के तुलना में इस साल 77.10% रहा। यानी करीब 12 फीसदी रिजल्ट में गिरावट दर्ज की गई।
2018 में पिछले साल बोर्ड की परीक्षा में 17,51,353 छात्र बैठे थे, जिसमें से 15,65,884 छात्र पास हुए। बोर्ड परीक्षा का पास प्रतिशत 89.41 फीसदी रहा। 125 छात्रों ने टॉप किया था। इन सभी स्टूडेंट्स ने 100 प्रतिशत अंक हासिल किए थे।
SSC रिजल्ट की घोषणा के तुरंत बाद महाराष्ट्र बोर्ड पुन: परीक्षा या सप्लेमेंट्री परीक्षा के विवरण और कार्यक्रम की घोषणा करेगा।
Maharashtra SSC Result 2019 को ऐसे करें चेक
- वेबसाइट mahresult.nic.in , www.mahahsscboard.maharashtra.gov.in पर विजिट करें।
- Maharashtra SSC Result 2019 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालें।
- अब स्क्रीन पर आपका रिजल्ट होगा। रिजल्ट को डाउनलोड कर अपने पास रख लें क्योंकि भविष्य में इसकी जरूरत पड़ेगी।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप