Move to Jagran APP

Maharashtra HSC Result 2023: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के नतीजे जारी,14 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म

Maharashtra HSC Result 2023 महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (Maharashtra State Board Of Secondary And Higher Secondary Education) आज विज्ञान कला और वाणिज्य स्ट्रीम के लिए महाराष्ट्र HSC परिणामों की घोषणा कर दिया है।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyPublished: Thu, 25 May 2023 09:04 AM (IST)Updated: Thu, 25 May 2023 05:30 PM (IST)
Maharashtra HSC Result 2023: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के नतीजे जारी,14 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म
Maharashtra HSC Result 2023: महाराष्ट्र बोर्ड आज जारी करेगा 12वीं के नतीजे, पोर्टल पर कर पाएंगे चेक।

 एजुकेशन डेस्क। Maharashtra HSC Result 2023: महाराष्ट्र बोर्ड आज 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं।महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (Maharashtra State Board Of Secondary And Higher Secondary Education) आज, 25 मई, 2023 को महाराष्ट्र एचएससी 12वीं के नतीजों की घोषणा कर दी है। बोर्ड द्वारा 12वीं कक्षा के नतीजे का लिंक दोपहर 2 बजे एक्टिव किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले लगभग 14 लाख परीक्षार्थी MSBSHSE HSC के परिणाम mahahsscboard.in की आधिकारिक साइट पर देखे जा सकते हैं। एग्जाम में कुल 93.73% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। 

loksabha election banner

Maharashtra HSC Result 2023: ये हैं आंकड़े 

उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या: 6,48,985

पास उम्मीदवारों की संख्या: 6,08,350

पास प्रतिशत: 93.73%

इस साल, लगभग 14 लाख छात्रों ने महाराष्ट्र में एचएससी या कक्षा 12वीं परीक्षा दी थीं। अब इन्हीं परीक्षार्थियों के परिणाम आज जारी किए जा रहे हैं। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके भी नतीजे जारी होने के बाद आसानी से चेक किया जा सकता है।

Maharashtra HSC Result 2023: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स 

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट mahsscboard.in पर जाएं।  अब एचएससी, 12वीं परीक्षा परिणाम 2023 के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपनी लॉग-इन जानकारी दर्ज करें। अब एचएससी परीक्षा 2022 के परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे। अब एचएससी परीक्षा परिणाम डाउनलोड करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट करें।

Maharashtra HSC Result 2023: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं इन तिथियों में हुई थीं आयोजित 

इस साल, महाराष्ट्र में एचएससी परीक्षा 21 फरवरी से 20 मार्च, 2023 तक आयोजित की गई थी। एग्जाम दो पालियों में हुए थे। पहली शिफ्ट में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम को 3 बजे से शाम 6 बजे तक कराया गया था। वहीं, एग्जाम में कुल 14,57,293 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इनमें 7,92,780 लड़के और 6,64,441 लड़कियां शामिल थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.