Maharashtra HSC Admit Card 2020: जल्द जारी होने वाले हैं 12वीं कक्षा के एडमिट कार्ड
Maharashtra HSC Admit Card 2020 महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in है जहां पर एडमिट कार्ड ऑनलाइ जारी किए जाएंगे।
मुंबई, ऑनलाइन डेस्क। Maharashtra HSC Admit Card 2020: महाराष्ट्र बोर्ड (Maharashtra Board) बारहवीं कक्षा (12th Class) के लिए मंगलवार को एडमिट कार्ड (Admit Card) जारी करन जा रहा है। बोर्ड आगामी 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तैयारी में है। महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in है जहां पर एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। हालांकि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का अधिकार सिर्फ स्कूल और कॉलेजों के पास ही होगा। छात्रों को अपने स्कूल से एडमिट कार्ड प्राप्त करने होंगे।
टाइम्स ऑफ इंडिया में जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र बोर्ड ने 12वीं के एडमिट कार्ड जारी करने को लेकर एक नोटिफिकेशन जारी किया था। इसके अलावा यदि कोई स्कूल या कॉलेज प्रशासन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी परेशानी का सामना कर रहे हैं तो वो संबंधित डिवीजनल बोर्ड से संपर्क कर सकते हैं।
नोटिफिकेशन में यह भी कहा गया है कि स्कूलों और कॉलेज प्रशासन को अपने एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट छात्रों को देना होगा, जिस पर स्कूल की मुहर और प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर मौजूद होंगे।
महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा जारी एक आधिकारिक सर्कुलर के मुताबिक, स्कूलों को छात्रों को एडमिट कार्ड सही जानकारी के साथ उपलब्ध करवाने होंगे। यदि एडमिट कार्ड में किसी तरह की कोई त्रुटि नजर आती है तो स्कूल को इसके लिए उपयुक्त एक्शन लेना होगा और समय रहते महाराष्ट्र बोर्ड से इसे ठीक करवाना होगा। इसके अलावा यदि नाम, फोटोग्राफ और हस्ताक्षर (स्पेलिंग मिस्टेक) में कोई त्रुटि नजर आती है तो प्रशासन स्वय ठीक कर सकता है। इसके लिए बोर्ड से संपर्क करने की आवश्यकता नहीं होगी।
स्कूलों द्वारा डुप्लीकेट हॉल टिकट किए जाएंगे जारी
यदि छात्र से अपना एडमिट कार्ड खो जाता है तो वो महाराष्ट्र बोर्ड से डुप्लीकेट हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए स्कूल को डुप्लीकेट हॉल टिकट पर लाल रंग की स्टैंप लगानी होगी।