Maharashtra Exams 2020: अक्टूबर में होने वाली महाराष्ट्र 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित, पढ़ें अपडेट
Maharashtra Exams 2020 महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकंड्री ऐंड हायर सेकंड्री एजुकेशन ने अक्टूबर में होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।
Maharashtra Exams 2020: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकंड्री ऐंड हायर सेकंड्री एजुकेशन ने अक्टूबर में होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। फिलहाल यह परीक्षाएं नहीं की जाएगी। यह जानकारी महाराष्ट्र के स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ (Maharashtra school education minister Varsha Gaikwad) ने दी है। उन्होंने मीडिया रिपोर्ट में कहा है कि अक्टूबर में होने वाली SSC (10वीं) और HSC (12वीं) की परीक्षाएं इस बार टाल दी गई है। दरअसल महाराष्ट्र बोर्ड उन स्टूडेंट्स के लिए रीएग्जाम आयोजित करता है, जो महाराष्ट्र 10वीं और 12 वीं में फेल हो जाते हैं।
वहीं इस बारे में मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र के स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने कहा है कि COVID-19 प्रकोप के कारण पैदा हुए स्थिति को देखते हुए परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि अब इस बारे में नवंबर या दिसंबर में मौजूदा स्थिति को देखते हुए फैसला लिया जाएगा। फिलहाल इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता है। महाराष्ट्र के स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ के इस बयान सामने आने के बाद 10वीं और 12वीं में असफल होने वाले छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिली है। बता दें कि इस साल फरवरी और मार्च में आयोजित 10 वीं की परीक्षा में 1.25 लाख और 12वीं में 1.80 लाख छात्र फेल हुए हैं।
बता दें कि महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं की परीक्षा में इस साल कुल 5,39,373 छात्रों ने फर्स्ट डिवीजन हासिल की है। इसके साथ ही 3,30,588 छात्रों ने सेकंड और 80,334 ने थर्ड डिवीजन से पास हुए थे। वहीं कुल 93.32% छात्रों ने परीक्षा पास की थी। वहीं इस साल पुणे, नागपुर, औरंगाबाद, मुंबई, कोल्हापुर, अमरावती, नासिक, लातूर और कोंकण के नौ मंडल बोर्डों से कुल 14, 20, 575 छात्रों ने 12वीं के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। वहीं इस परीक्षा में 12, 81, 712 छात्र ने सफलता हासिल की थी। इसके तहत 90.66 प्रतिशत ने सफलता हासिल की है।