LIVE UGC NET Result 2023: यूजीसी नेट परीक्षा परिणाम ugcnet.nta.ac.in पर, 19 दिसंबर तक हुआ था एग्जाम
19 दिसंबर तक हुआ था एग्जाम। सर्टिफिकेट बाद में होंगे जारी। घोषित हुए यूजीसी नेट दिसंबर के नतीजे, ये रहा इस परिणाम लिंक, ऐसे डाउनलोड करें स्कोर कार्ड। NTA ने नतीजों की घोषणा 18 जनवरी 2024 को की। इसके साथ ही परिणाम लिंक को परीक्षा पोर्टल, ugcnet.nta.ac.in पर एक्टिव कर दिया गया है। कैंडिडेट्स अपने अप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ से परिणाम देख सकते हैं।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। UGC NET Result 2023 Live Updates: यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा परिणामों का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा नतीजों की 17 जनवरी 2024 को घोषणा के कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित करने के बाद 18 जनवरी 2024 को परिणाम घोषित कर किया है। इसके साथ ही स्कोर कार्ड डाउनलोड लिंक को परीक्षा पोर्टल, ugcnet.nta.ac.in पर एक्टिव कर दिया गया है।
एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा आयोजन 19 दिसंबर तक दो चरणों में किया था।
यूजीसी नेट रिजल्ट 2023 का लिंक एनटीए ने आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया है।
यह भी पढ़ें - UGC NET Result Out 2023: फाइनली खत्म हुआ इंतजार, घोषित हुआ यूजीसी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा परिणाम, करें चेक
उम्मीदवार अपना यूजीसी नेट दिसंबर 2023 स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव लिंक से अपना अप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ भरकर सबमिट करके डाउनलोड कर सकते हैं।
यूजीसी नेट दिसंबर 2023 में सफल घोषित हुए उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट नेट ब्यूरो द्वारा बाद में जारी किया जाएगा।
उम्मीदवार अपना यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा परिणाम अप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की डिटेल से देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें - UGC NET Result 2023: एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा परिणाम घोषित किया, लिंक ugcnet.nta.ac.in पर एक्टिव
एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परिणाम घोषित करने के साथ ही साथ नतीजे देखने और स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक को भी एक्टिव कर दिया है।
आखिरकार यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा परिणाम का लाखों उम्मीदवारों को इंतजार समाप्त हो गया है। एनटीए ने नतीजों की घोषणा कर दी है।
देश भर से लाखों उम्मीदवार का इस समय सिर्फ यही प्रश्न है - क्या आज घोषित होगा यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट? हालांकि, बृहस्पतिवार 18 जनवरी को NTA और UGC द्वारा अलग-अलग अपडेट जारी किए जाने से कन्फ्यूजन की स्थिति बन गई है, जो कि अभी भी बनी हुई है। ऐसे में परिणाम कब घोषित होगा, इसकी आधिकारिक तौर पर कोई भी जानकारी साझा नहीं की गई है।
यूजीसी नेट दिसंबर 2023 में 9.45 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने भाग लिया था इन सभी को अपने रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार है जो अब जल्द ही खत्म हो सकता है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से रिजल्ट किसी भी समय घोषित किया जा सकता है।
- यूजीसी नेट रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट से संबंधित लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने यूजीसी नेट दिसंबर 2023 के लिए हेल्पलाइन जारी की थी। उम्मीदवार 011 - 40759000 /011 - 69227700 पर कॉल करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
यूजीसी की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार यूजीसी नेट दिसंबर 2023 रिजल्ट आज किसी भी समय घोषित किया जा सकता है। रिजल्ट घोषित होने के बाद अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से इसे चेक कर सकेंगे।
एनटीए द्वारा यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परिणाम घोषित किए जाने हैं। इसका इंतजार लाखों उम्मीदवारों को है। आधिकारिक अपडेट के लिए परीक्षा पोर्टल, ugcnet.nta.ac.in पर नजर बनाए रखें।
ऐसे में उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहना चाहिए।
यूजीसी नेट दिसंबर 2023 रिजल्ट को लेकर अब कन्फ्यूजन की स्थिति बन गई है। NTA ने कहा कि परिणाम Due Course of Time घोषित होगा। वहीं, UGC ने कहा कि परिणाम आज (18 जनवरी 2024) को घोषित किया जाएगा।
UGC अध्यक्ष एम. जगदीश कुमार ने न्यूज पोर्टल द टेलीग्राफ को आज, 18 जनवरी 2024 को जानकारी दी कि NTA इस (NET रिजल्ट) पर काम कर रहा है और घोषणा आज की जाएगी।
एकतरफ जहां NTA ने आज सुबह 11.48 बजे ट्वीट किया कि 17 जनवरी को घोषित किया जाने वाले परिणाम तकनीकी कारणों से जारी नहीं किया गया और इसे यथासंभव समय में घोषित किया जाएगा। इसके बाद UGC द्वारा दोपहर 1.05 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी गई कि परिणाम आज घोषित किया जाएगा।
एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परिणाम की नई तिथि को लेकर फिलहाल कोई जानकारी साझा नहीं की है। ऐसे में परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहें।
NTA ने पहले 10 जनवरी की नतीजों तारीख को चेन्नई और आंध्र प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के चलते स्थगित हुई परीक्षा के फिर से आयोजन किए जाने के कारण स्थगित किया था। इसके बाद 17 जनवरी की परिणाम तिथि को एजेंसी ने तकनीकी कारणों से स्थगित किया है।
एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा परिणाम की घोषणा के कार्यक्रम को दूसरी बार स्थगित किया है। एजेंसी ने पहले 10 जनवरी को और फिर 17 जनवरी को नतीजे घोषित करने की सूचना दी थी।
यूजीसी नेट दिसंबर 2023 रिजल्ट की घोषणा को एनटीए ने तकनीकी कारणों के चलते स्थगित किया है। एजेंसी द्वारा आज यानी 18 जनवरी 2024 को साझा की गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक परिणाम 17 जनवरी को घोषित होने थे, लेकिन इन्हें अब बाद में घोषित किया जाएगा।
Declaration of UGC – NET December 2023 Result: Due to technical reasons, result of the UGC – NET December 2023 will not be declared on 17.01.2024 and the same will be declared in due course on the website: https://t.co/RszZxzMMve pic.twitter.com/xf1cfHxoJH
— National Testing Agency (@NTA_Exams) January 18, 2024
यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा परिणामों का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। एनटीए ने नतीजों की घोषणा के कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित कर दिया है।
क्या यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परिणाम आज, 18 जनवरी 2024 को घोषित होगा? यह सवाल देश भर से उम्मीदवार सोशल मीडिया के माध्यम से UGC और NTA से पूछ रहे हैं।
UGC NET December 2023 result will be declare today? Please clarify #ugcnetresult #ugcnet @mamidala90 @NTA_Exams
— Jitendra Kumar (@economistjeetu) January 18, 2024
@dpradhanbjp @ugc_india pic.twitter.com/yQStiH2P3n
माना जा रहा है कि एनटीए यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा परिणाम कभी भी घोषित कर सकता है।
उम्मीदवार यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा को लेकर अपने प्रश्न एनटीए की हेल्पलाइन पर पूछ सकते हैं।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने यूजीसी नेट दिसंबर 2023 के लिए हेल्पलाइन जारी की थी। उम्मीदवार 011 - 40759000 /011 - 69227700 पर कॉल करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
एनटीए यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परिणाम आज जारी कर सकता है। परिणाम लिंक परीक्षा पोर्टल, ugcnet.nta.ac.in पर एक्टिव किया जाएगा।
परीक्षा परिणामों का 17 जनवरी को पूरा दिन इतजार करने के बाद भी नतीजों पर अपडेट न आने नाराज एक उम्मीदवार ने कहा कि इससे एन्जाइटी की स्थिति बन रही है।
NTA stands for National Tension Agency.
— Mangaleshwar Maurya (@mdm1234tukka) January 18, 2024
This is an organisation, which government established to aggravate tension, anxiety and dipression among UGC NET aspirants.
Once again NTA has proved its aims and objectives by not releasing the UGC NET Results on its given date 17 Jan 2024
यूजीसी नेट दिसंबर 2023 रिजल्ट का इंतजार कर रहे एक उम्मीदवार ने सोशल मीडिया पर अपना रोष जताते हुए कहा कि शायद परिणाम घोषित न करने की मंशा है।
This is a proof of an irresponsible system...How can you announce when you have no intention of releasing the results on 17th...Is this your contribution to a collapsing education system???@mamidala90, @ugc_india, @NTA_Exams #ugc net results
— nakili Anand (@anand_nakili) January 18, 2024
एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर 2023 का आयोजन 9.45 लाख उम्मीदवारों के लिए किया था। परीक्षा में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों के नतीजे निर्धारित तिथि 17 जनवरी को घोषित न किए जाने से नाराज कैंडिडेट्स सोशल मीडिया के माध्यम से अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।
एनटीए यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा परिणाम घोषित करने के बाद लिंक को परीक्षा पोर्टल, ugcnet.nta.ac.in पर एक्टिव करेगा। साथ ही, परीक्षा को लेकर कोई अपडेट NTA की आधिकारिक वेबसाइट, nta.ac.in पर भी जारी हो सकता है। ऐसे में उम्मीदवार इन दोनों वेबसाइट्स पर नजर बनाए रखें।
देरी के बाद अब उम्मीद की जा रही है कि एनटीए यूजीसी नेट दिसंबर 2023 नतीजों की घोषणा आज यानी बृहस्पतिवार, 18 जनवरी 2024 को कर सकता है।
एनटीए द्वारा यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा परिणाम निर्धारित तिथि 17 जनवरी 2024 को घोषित न किए जाने से देश भर से उम्मीदवार असमंजस की स्थिति में है।