Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Ind vs Afg- Watch live
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • education
LIVE BLOG

LIVE UGC NET Result 2024: यूजीसी नेट जून रिजल्ट जारी नहीं होने से अभ्यर्थी नाराज, NTA को टैग कर पूछ रहे रिजल्ट डेट

यूजीसी नेट जून सत्र की परीक्षा 21 अगस्त से 5 सितंबर तक आयोजित की गई थी। इस दौरान 83 विषयों के लिए एग्जाम कंडक्ट कराया गया था। एनटीए ने 8 सितंबर को यूजीसी नेट जून परीक्षा के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की थी। इसके बाद कैंडिडेट्स को ऑब्जेक्शन उठाने का मौका दिया गया था। अब उम्मीदवार नतीजों की राह देख रहे हैं।

By Nandini Dubey Fri, 11 Oct 2024 11:23 AM (IST)
News Article Hero Image

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूजीसी नेट जून री-एग्जाम रिजल्ट का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अभ्यर्थी सोशल मीडिया पर लगतार एनटीए से सवाल कर रहे हैं कि राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) के जून 2024 री-एग्जाम के नतीजे कब जारी किए जाएंगे। इसी बीच रिजल्ट की टेंटेटिव डेट्स भी सामने आई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नतीजों का एलान 12 से 15 अक्टूबर, 2024 को किया जा सकता है। हालांकि, अभ्यर्थी इस बात को कतई न भूलें कि एनटीए ने रिजल्ट की डेट और टाइम के संबंध में कुछ नहीं कहा है इसलिए बेहतर होगा कि आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर ही ताजा अपडेट के लिए विजिट करें।

11 Oct 202411:23:08 AM
LIVE UGC NET Result 2024: जल्द जारी होगा दिसंबर का नोटिफिकेशन

 यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किया जाता है। पहला सेशन जून और दूसरा दिसंबर सत्र में होता है। संभावना है कि जून परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद दूसरे सत्र यानी कि दिसंबर के लिए जल्द नोटिफिकेशन जारी हो। 

11 Oct 202410:16:16 AM
UGC NET RESULT DATE 2024: इन डेट्स में हुई थी परीक्षा

यूजीसी नेट जून सेशन की परीक्षा 21 अगस्त से 5 सितंबर 2024 के बीच हुई थी।

11 Oct 20249:05:42 AM
LIVE UGC NET Result 2024: प्रोविजनल आंसर-की के बाद से कर रहे हैं इंतजार

सितंबर में यूजीसी नेट जून परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने के बाद से ही उम्मीदवार नतीजो की राह देख रहे हैं, जो कि अभी तक घोषित नहीं हुए हैं। 

10 Oct 20245:44:08 PM
LIVE UGC NET Result 2024: सुप्रीम कोर्ट के वकील ने उठाई आवाज

 यूजीसी नेट जून परीक्षा परिणाम को लेकर सुप्रीम कोर्ट के वकील उज्जवल गौर ने भी आवाज उठाई है। उन्होंने इस संबंध में सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट किया है। 

10 Oct 20243:13:45 PM
LIVE UGC NET Result 2024: दो शिफ्ट में हुई थी परीक्षा

 यूजीसी नेट जून परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया गया था। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12: 30 बजे तक परीक्षा कराई गई थी। सेकेंड शिफ्ट दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक आयोजित की गई थी। 

10 Oct 20242:07:33 PM
LIVE UGC NET Result 2024: रिजल्ट देखने के लिए मांगी जाएगी ये डिटेल्स

 यूजीसी नेट रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अहम डिटेल्स की जरूरत होगी। इनमें रोल नंबर, सहित अन्य डिटेल्स शामिल हैं।  

10 Oct 202412:19:46 PM
LIVE UGC NET Result 2024: दिसंबर सेशन नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी

 यूजीसी नेट की परीक्षा दो बार साल में आयोजित की जाती है। ऐसे में उम्मीद है कि जून परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद जल्द ही दिसंबर सत्र के लिए भी सूचना जारी कर दी जाएगी। 

10 Oct 202411:53:40 AM
LIVE UGC NET Result 2024: सोशल मीडिया पर स्टूडेंट्स कर रहे सवाल

 यूजीसी नेट रिजल्ट में देरी होने पर स्टूडेंट्स नाराज हैं और वे सोशल मीडिया पर लगातार सवाल पूछ रहे हैं। 

10 Oct 202410:17:24 AM
LIVE UGC NET Result 2024: 14 सितंबर तक दर्ज कराई गई थीं आपत्ति

 यूजीसी नेट जून परीक्षा के लिए जारी हुई प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति 14 सितंबर, 2024 तक मांगी गई थी। इसके बाद से ही नतीजो का इंतजार है। 

10 Oct 20249:39:57 AM
LIVE UGC NET Result 2024: ugcnet.nta.nic.in पर कर पाएंगे चेक

 यूजीसी नेट जून परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट  ugcnet.nta.nic.in पर जारी होने के बाद चेक कर पाएंगे। 

10 Oct 20248:37:51 AM
LIVE UGC NET Result 2024: सितंबर में रिलीज हुई थी आंसर-की

 यूजीसी नेट जून परीक्षा की आंसर-की अगस्त में रिलीज की गई थी। इसके बाद से अभ्यर्थी नतीजे की राह देख रहे हैं। 

9 Oct 20245:28:02 PM
LIVE UGC NET Result 2024: कई शिफ्ट में हुई है परीक्षा

 यूजीसी नेट जून की परीक्षा कई शिफ्ट में आयोजित की गई थी। इसके बाद से अब एनटीए की ओर से परिणाम का इंतजार है। 

9 Oct 20245:01:44 PM
LIVE UGC NET Result 2024: 83 विषयों के लिए कराई थी परीक्षा

 यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 83 विषयों के लिए कराया गया था। परीक्षा के कुछ दिन बाद आंसर-की रिलीज की गई थी। अब नतीजो का इंतजार है। 

9 Oct 20244:24:35 PM
UGC NET JUNE EXAM RESULT 2024: पास होने के लिए चाहिए इतने अंक

 यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को यूजीसी नेट में कम से कम 40 प्रतिशत अंक न्यूनतम प्राप्त करने होंगे। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह कटऑफ न्यूनतम 35 प्रतिशत है।

9 Oct 20243:21:56 PM
LIVE UGC NET Result 2024: सुप्रीम कोर्ट के वकील ने उठाई आवाज

 यूजीसी नेट जून रिजल्ट में देरी से अभ्यर्थी परेशान हैं। अब कैंडिडेट्स के समर्थन में सुप्रीम कोर्ट के वकील उज्ज्वल गौर आ गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस संबंध में पोस्ट किया है। पूरी खबर जानने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक  

9 Oct 20243:06:41 PM
LIVE UGC NET Result 2024: एनटीए जल्द घोषित कर सकता है डेट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से यूजीसी नेट जून परीक्षा परिणाम की डेट्स का एलान जल्द ही किया जा सकता है। 

9 Oct 20242:35:20 PM
LIVE UGC NET Result 2024: दो शिफ्ट में हुई थी परीक्षा

 यूजीसी नेट जून परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया गया था। पहली पाली सुबह 9:30 से 12: 30 बजे तक और सेकेंड शिफ्ट में 3 से 6 बजे तक परीक्षा कराई गई थी।

9 Oct 20242:05:16 PM
UGC NET Result 2024 Live Updates: स्कोर कार्ड डाउनलोड करने का तरीका
  •  रिजल्ट जारी होते ही परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी यहां दी जा रही स्टेप्स को फॉलो कर अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे-
  • सर्वप्रथम परीक्षार्थियों को ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको लेटेस्ट न्यूज में रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा।
  • जानकारी सबमिट होते ही आपका स्कोर कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर पायेंगे।
9 Oct 20241:38:22 PM
LIVE UGC NET Result 2024: रिजल्ट के साथ रिलीज होगी फाइनल आंसर-की

 यूजीसी नेट जून परीक्षा परिणाम के साथ-साथ ही फाइनल आंसर-की भी रिलीज की जा सकती है। अभ्यर्थी इसे भी पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं। 

9 Oct 20241:20:14 PM
UGC NET JUNE RESULT 2024: उम्मीदवार कर रहे हैं इंतजार

 यूजीसी नेट जून परीक्षा में एक रिपोर्ट के मुताबिक 900,000 से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए हैं। अब यह सभी नतीजो की राह देख रहे हैं।

9 Oct 20241:00:03 PM
UGC NET Result 2024 Live: इन वेबसाइट्स पर देख सकते हैं यूजीसी नेट जून री-एग्जाम रिजल्ट

- ugcnet.nta.ac.in,
-ugcnet.ntaonline.in,
- nta.ac.in

9 Oct 202412:35:41 PM
LIVE UGC NET Result 2024 Date: रिजल्ट देखने के लिए इन डिटेल्स की होगी जरूरत

 उम्मीदवारों को अपने यूजीसी नेट रिजल्ट देखने के लिए आवेदन संख्या और जन्मतिथि सहित अपने लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले लोग उपरोक्त जानकारी दर्ज करके आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in से परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

9 Oct 202412:18:32 PM
UGC NET 2024 Scorecard: यूजीसी नेट जून स्कोरकार्ड में मेंशन होगी ये डिटेल

यूजीसी नेट जून स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, आवेदन संख्या, जन्मतिथि, वर्ग, फोटोग्राफ, पिता का नाम, लिंग, हस्ताक्षर, अंक प्राप्त हुए, यूजीसी नेट विषय के लिए आवेदन किया सहित अन्य डिटेल्स शामिल होगी।

यह भी पढ़ें: UGC NET Result 2024: यूजीसी नेट रिजल्ट में देरी से अभ्यर्थी नाराज, सोशल मीडिया पर NTA से कर रहे सवाल

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us