विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maharashtra Board Result 2024: महाराष्ट्र बोर्ड SSC के नतीजे आज घोषित, Link maharesult.nic.in पर दोपहर 1 बजे होगा एक्टिव

Published: Mon, 27 May 2024 08:02 AM (IST)Updated: Mon, 27 May 2024 11:40 AM (IST)

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एण्ड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने आज यानी सोमवार 27 मई को सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (SSC) ...और पढ़ें

Maharashtra SSC 10th Result: MSBSHSE ने 1 से 26 मार्च तक आयोजित की दसवीं की परीक्षाएं।
Maharashtra SSC 10th Result: MSBSHSE ने 1 से 26 मार्च तक आयोजित की दसवीं की परीक्षाएं।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र बोर्ड SSC रिजल्ट 2024 का इंतजार कर रहे 14 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए आज का दिन निर्णायक होने गया है। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एण्ड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) द्वारा वर्ष 2023-24 के दौरान सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (SSC) की वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम आज यानी सोमवार, 27 मई को घोषित कर दिए गए। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार परीक्षाफल की घोषणा आज की जानी थी। इसके बाद स्टूडेंट्स अपने नतीजे (MSBSHSE Maharashtra SSC 10th Result 2024) आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, maharesult.nic.in पर दोपहर 1 बजे से देख पाएंगे।

MSBSHSE Maharashtra SSC 10th Result 2024: इन स्टेप में देखें परिणाम

ऐसे में जो स्टूडेंट्स MSBSHSE द्वारा 1 मार्च से 26 मार्च 2024 तक आयोजित महाराष्ट्र बोर्ड SSC एग्जाम में सम्मिलित हुए थे, वे अपना परिणाम (Maharashtra SSC Result 2024) और विषयवार प्राप्तांक (Marks Sheet) जानने के लिए रिजल्ट पोर्टल पर विजिट करें। इस वेबसाइट के होम पेज पर एक्टिव किए जाने Maharashtra 10th Result Link पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर स्टूडेंट्स को अपना अपना रोल नंबर और अन्य डिटेल भरकर सबमिट करनी होगी। इसके बाद परीक्षार्थी अपना परिणाम स्क्रीन पर देख सकेंगे।

MSBSHSE SSC Result 2024 Link

यह भी पढ़ें - LIVE Maharashtra SSC Result 2024: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट आज होगा घोषित, दोपहर 1 बजे होनी है घोषणा

दूसरी तरफ, स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि महाराष्ट्र बोर्ड दसवीं के परीक्षाफल की घोषणा के बाद डिजिटल मार्कशीट डिजीलॉकर के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। छात्र-छात्राएं डिजीलॉकर पोर्टल, digilocker.gov.in पर विजिट करके या इसके मोबाइल अप्लीकेशन को डाउनलोड करके और इसमें अपने आधार नंबर और मोबाइल नंबर के माध्यम से लॉग-इन करके अपनी अंक तालिका (Maharashtra SSC Mark Sheet 2024) को डाउनलोड और प्रिंट कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें - MSBSHSE SSC Result 2024: महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट 27 मई को 1 बजे होगा घोषित, नोटिफिकेशन जारी

MSBSHSE Maharashtra SSC 10th Result 2024: कम अंक मिले तो करें ये काम

यदि किसी छात्र या छात्रा को यदि उसकी उम्मीद से कम अंक प्राप्त होते हैं तो वे इसके लिए अपनी कॉपियों की फिर से जांच (Rechecking) और फिर मूल्यांकन (Revaluation) करा सकेंगे। इसके लिए अपडेट MSBSHSE द्वारा आधिकारिक वेबसाइट, mahahsscboard.in पर प्रकाशित किया जाएगा।