Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket Matches
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • education
LIVE BLOG

LIVE MP Board 10th 12th Result 2024: इन लिंक से देखें एमपी बोर्ड के नतीजे, 10वीं का 58.10% वहीं 12वीं का 64.49 फीसदी रहा रिजल्ट

घोषित हुए एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे, इन लिंक से करें चेक। 20 मार्च तक हुई थी परीक्षाएं। माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्य प्रदेश (MPBSE) द्वारा कक्षा 10 और कक्षा 12 के पंजीकृत छात्र-छात्राओं के लिए इस साल 5/6 फरवरी से 20 मार्च तक आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम (MPBSE MP Board 10th 12th Result 2024 Live Updates) आज, 24 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे। इसके बाद नतीजे mpreuslts.nic.in पर देखें।

By Rishi Sonwal Wed, 24 Apr 2024 07:59 PM (IST)
News Article Hero Image

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 की घोषणा का इंतजार कर रहे लाखों स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन निर्णायक हो गया है। माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्य प्रदेश (MPBSE) द्वारा वर्ष 2023-24 के दौरान हाई स्कूल (कक्षा 10) और हायर सेकेंडरी (कक्षा 12) के पंजीकृत छात्र-छात्राओं के लिए इस साल 5/6 फरवरी से 20 मार्च 2024 तक आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आज यानी बुधवार, 24 अप्रैल को शाम 4 बजे घोषित किए गए। MPBSE ने मंगलवार, 23 अप्रैल को एक प्रेस-विज्ञप्ति जारी करते हुए 10वीं और 12वीं के परिणाम (MPBSE MP Board 10th 12th Result 2024 Live Updates) आज शाम 4 बजे जारी किए जाने की जानकारी दी थी।

24 Apr 20247:59:51 PM
MP Board Result 202: 305067 स्टूडेंट्स 10वीं कक्षा में फर्स्ट डिवीजन में हुए पास

 हाई स्कूल में इस वर्ष 305067 स्टूडेंट्स प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं। इसके अलावा द्वितीय श्रेणी में 169863 परीक्षार्थी एवं तृतीय श्रेणी में 2145 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं।

24 Apr 20246:47:57 PM
MP Board Result 2024: 12वीं में 292799 छात्र हुए प्रथम श्रेणी में पास

 इस वर्ष कक्षा 12वीं में 292799 छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं। इसके अलावा 1092238 छात्र-छात्राएं द्वितीय श्रेणी एवं 422 स्टूडेंट्स तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।

24 Apr 20245:58:08 PM
MP Board Result 2024: इतना रहा रिजल्ट

इस वर्ष एमपी बोर्ड दसवीं का परिणाम 58.10% दर्ज किया गया है वहीं 12वीं का 64.49 प्रतिशत रिजल्ट रहा है। 

24 Apr 20245:31:59 PM
MP Board Result 2024: एमपी बोर्ड रिजल्ट यहां से करें चेक

 https://mpresults.nic.in/

/

24 Apr 20245:19:30 PM
MP Board Result 2024: इन स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट

रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रोल नंबर एवं एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें। अब आपकी मार्कशीट ओपन हो जाएगी जहां से आप अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
MP Board 10th, 12th Result 2024- डायरेक्ट लिंक

24 Apr 20245:00:41 PM
MP Board Result 2024: 10 जून से शुरू होंगी पूरक परीक्षाएं

 एमपी बोर्ड की ओर से कम्पार्टमेंट एग्जाम के लिए डेट की घोषणा कर दी गई है। बोर्ड की ओर से पूरक परीक्षाएं 10 जून से शुरू होंगी।

24 Apr 20244:22:32 PM
MP Board Result 2024 Live: ऐसे रहे इस बार के नतीजे

 दसवीं का परिणाम 58.10% है और 12वीं का 64.49 प्रतिशत रिजल्ट रहा।

24 Apr 20244:19:32 PM
MP Board 12th Result 2024 Live: 12वीं में जयंत यादव टॉपर

इसी प्रकार, एमपी बोर्ड 12वीं कला वर्ग के नतीजों में कालापीपल, शाजापुर के जयंत यादव ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। इन्हें 487 अंक प्राप्त हुए हैं।

24 Apr 20244:12:49 PM
MP Board 10th Result 2024 Live: 10वीं में अनुष्का अग्रवाल टॉपर

एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 में मंडला जिले की अनुष्का अग्रवाल ने टॉप किया है। इन्हें 500 में से 495 अंक प्राप्त हुए हैं।

24 Apr 20244:05:41 PM
MP Board 10th, 12th Result 2024 Live: MPBSE ने परिणाम लिंक एक्टिव किए

MPBSE ने एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 लिंक को आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, mpresults.nic.in पर एक्टिव कर दिया है।

  • MBPSE 10th Result 2024 Link
  • MBPSE 12th Result 2024 Link

/

24 Apr 20244:02:06 PM
MPBSE Result 2024 Live: परिणाम घोषित

 MPBSE ने एमपी बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है और लिंक एक्टिव है।

  • MP बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 लिंक
  • MP बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 लिंक
24 Apr 20243:59:32 PM
MPBSE Result 2024 Live: इंतजार खत्म, परिणाम कुछ ही मिनटों में

 खत्म हुआ इंतजार परिणाम की घोषणा कुछ ही मिनटों में की जानी है।

24 Apr 20243:50:14 PM
MPBSE 10th 12th Result 2024 Live: ऐसे पा सकेंगे आंसर-शीट की फोटोकॉपी

यदि कोई छात्र या छात्रा अपने प्राप्तांक से संतुष्ट नहीं होती है तो वह अपनी जांची गई उत्तर-पुस्तिका की फोटोकॉपी प्राप्त कर सकता है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया को लेकर अपडेट MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

24 Apr 20243:33:56 PM
MP Board Result 2024 Live: सप्लीमेंट्री एग्जाम जुलाई में संभव

 एमपी बोर्ड हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री के फेल हुए स्टूडेंट्स के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षाओं का आयोजन जुलाई 2024 माह के दौरान किया जा सकता है।

24 Apr 20243:07:56 PM
MP Board 10th, 12th Result 2024 Live: लोक सभा चुनावों के चलते पहले जारी हो रहे हैं परिणाम

 आमतौर पर एमपी बोर्ड द्वारा नतीजों की घोषणा मई में की जाती रही है। हालांकि, इस साल पूरे देश में हो रहे लोक सभा चुनावों के मद्देनजर परिणाम एक माह पहले ही जारी किए जा रहे हैं।

24 Apr 20242:32:10 PM
MP Board Result 2024 Live: ऐसे देखें परिणाम

एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट की घोषणा के बाद छात्र-छात्राएं अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर देख पाएंगे। वैकल्पिक तौर पर स्टूडेंट्स अपने नतीजे एजुकेशन पोर्टल, jagranjosh.com पर 10वीं, 12वीं और 10वीं/12वीं रिजल्ट लिंक से भी देख सकते हैं।

24 Apr 20242:22:47 PM
MP Board Result 2024 Live Updates: अनुक्रमांक और आवेदन क्रमांक से देखें परिणाम

स्टूडेंट्स को अपना परिणाम देखने के लिए रिजल्ट पेज पर अपना अनुक्रमांक (Roll Number) और आवेदन क्रमांक (Application Number) को भरकर सबमिट करना होगा।

यह भी पढ़ें - LIVE MP Board Result 2024: मध्य प्रदेश 10th और 12th रिजल्ट कुछ ही देर में, वेबसाइट एवं ऐप से डाउनलोड कर सकेंगे मार्कशीट

24 Apr 20241:54:24 PM
MPBSE 10th 12th Exam Result 2024 Live: शाम 4 बजे के बाद लिंक होगा एक्टिव

एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 देखने के लिए लिंक को शाम 4 बजे घोषणा हो जाने के बाद एक्टिव किया जाएगा।

24 Apr 20241:45:51 PM
MP Board 10th 12th Result 2024 Live: प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी होंगे नतीजे

 एमपी बोर्ड 10वीं एवं 12वीं के नतीजे MPBSE के अध्यक्ष द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया जाएगा।

24 Apr 20241:15:47 PM
MP Board Result 2024 Live: 10 अप्रैल तक किया गया था मूल्यांकन

 एमपी बोर्ड की ओर से बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 20 अप्रैल तक किया गया था। उसके बाद 10 अप्रैल 2024 तक सभी छात्रों की कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन संपन्न होने के बाद आज 10th एवं 12th दोनों ही कक्षाओं का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।

24 Apr 202412:38:57 PM
MPBSE Class 10, 12 Results 2024 Live: 20 मार्च तक हुई थी परीक्षाएं

 मध्य प्रदेश बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 20 मार्च 2024 तक किया था।

24 Apr 202412:11:27 PM
MP Board Result 2024 Class 10th 12th Live: एक बार में ऐसे देखें परिणाम

MPBSE द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने के बाद परीक्षार्थी अपना परिणाम ऑनलाइन देखते समय अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करने से पहले इसकी फिर से जांच कर लें। कई बार जल्दबाजी में गलत रोल नंबर दर्ज हो जाता है और परिणाम नहीं दिखता है।

24 Apr 202411:41:00 AM
MP Board 10th 12th Result 2024 Live: फेल होने पर ये हैं विकल्प

यदि कोई स्टूडेंट 10वीं या 12वीं में फेल हो जाता है तो वह सबसे पहले अपनी कॉपियों की स्क्रूटिनी करा सकता है। इसके बाद स्टूडेंट्स विशेष परीक्षा में, अधिकतम 2 विषयों में फेल होने पर, सम्मिलित हो सकते हैं।

24 Apr 202411:12:55 AM
MP Board Exam Result 2024 10th 12th Live: कम मार्क्स आएं तो करा सकेंगे स्क्रूटिनी

यदि किसी छात्र या छात्रा के मार्क्स उसकी उम्मीद से कम आते हैं तो वह अपनी कॉपियों की स्क्रूटिनी करा सकेंगे। इसके लिए MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट जल्द ही जारी किया जाएगा।

24 Apr 202410:38:10 AM
MPBSE Result 2024 Live: औपचारिक ऐलान के बाद Link होगा एक्टिव

एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 और एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 का लिंक आधिकारिक वेबसाइट्स पर एक्टिव किया जाएगा। इन लिंक के माध्यम से परीक्षार्थी अपना परिणाम औपचारिक ऐलान हो जान के बाद देख सकेंगे।

24 Apr 202410:13:34 AM
MP Board 10th 12th Result 2024 Live: MPBSE अध्यक्ष करेंगे घोषणा

मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री के नतीजों की घोषणा MPBSE अध्यक्ष द्वारा की जाएगी।

24 Apr 20249:38:15 AM
MP Board Result 2024 Live: MPBSE के मुख्यालय में होगी घोषणा

मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री के नतीजों की घोषणा के लिए प्रेस-कॉन्फ्रेंस का आयोजन आज शाम 4 बजे MPBSE के भोपाल स्थित मुख्यालय के सभागृह में किया जाएगा।

24 Apr 20248:57:28 AM
MPBSE 10th, 12th Result 2024 Live: इन वेबसाइट्स पर देखें परिणाम

मध्य प्रदेश बोर्ड हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री के नतीजों की घोषणा के बाद परिणाम लिंक को इन वेबसाइट्स पर एक्टिव किया जाएगा:-

  • mpresults.nic.in
  • mpbse.mponline.gov.in
  • mpbse.nic.in
  • Jagranjosh.com
24 Apr 20248:29:35 AM
MP Board 10th, 12th Result 2024 Live: MPBSE ने जारी किया नोटिस

एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 की घोषणा की तारीख और समय (Date and Time) को लेकर आधिकारिक विज्ञप्ति MPBSE द्वारा मंगलवार, 23 अप्रैल को जारी की गई।

/

24 Apr 20248:14:46 AM
MPBSE Result 2024 Date & Time Live: आज शाम 4 बजे घोषित होंगे परिणाम

MPBSE द्वारा जारी की गई आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 की घोषणा आज, 24 अप्रैल 2024 को शाम 4 बजे की जाएगी।

यह भी पढ़ें - MP Board 10th 12th Result 2024: आज शाम 4 बजे घोषित होगा एमपी बोर्ड 10th, 12th रिजल्ट, वेबसाइट के साथ ऐप से चेक कर सकेंगे परिणाम

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us