विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

LIC Assistant Notification 2026: एलआईसी असिस्टेंट ग्रेड-3 भर्ती का रास्ता साफ, 7 साल बाद आएगी भर्ती; रजिस्ट्रेशन जल्द होंगे शुरू

Published: Mon, 26 Oct 2026 11:41 AM (IST)

एलआईसी असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन स्टार्ट किये जा सकते हैं। एलआईसी असिस्टेंट ग्रेड 3 पदों पर 7 साल बाद भर्ती निकाली जाएगी।

LIC Assistant Grade III Vacancy 2026

LIC Assistant Grade III Vacancy 2026

HighLights

  1. एलआईसी असिस्टेंट भर्ती के लिए जल्द जारी हो सकता है नोटिफिकेशन।

  2. असिस्टेंट ग्रेड 3 के रिक्त पदों पर 7 साल बाद आएगी भर्ती।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की ओर से जल्द ही असिस्टेंट (ग्रेड III) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन शुरू किये जा सकते हैं। आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए पिछले 7 सालों से इंतजार था। पिछली बार भर्ती वर्ष 2019 में निकाली गई थी। तबसे लेकर अब तक कई बार भर्ती को लेकर हलचल हुई लेकिन विभिन्न कारणों के चलते वैकेंसी का एलान नहीं किया जा सका।

वर्कलोड एसेसमेंट के बाद लिया गया भर्ती का फैसला

रिपोर्ट के मुताबिक एलआईसी की ओर से बढ़ते वर्कलोड के एसेसमेंट के बाद नई भर्ती का फैसला लिया गया है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भर्ती करीब 8000 हजार पदों पर निकाली जा सकती है। हालांकि, पदों का ऑफिशियल विवरण नोटिफिकेशन जारी होने के साथ जारी किया जायेगा।

एलआईसी असिस्टेंट पदों पर कौन कर सकेगा अप्लाई

एलआईसी असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से स्नातक पास करने वाले युवा आवेदन के लिए पात्र होंगे। अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित है। ऊपरी उम्र में आरक्षित श्रेणी से आने वाले युवाओं को उम्र में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

एलआईसी असिस्टेंट भर्ती के लिए चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जायेगा। ध्यान रखें कि जो उम्मीदवार प्रीलिम एग्जाम में सफलता प्राप्त करेंगे केवल वे ही अगले चरण मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई होंगे।

सैलरी

असिस्टेंट ग्रेड 3 पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 35000 से लेकर 40000 रुपये प्रतिमाह तक सैलरी प्रदान की जाएगी। ऑफिशियल नोटिफिकेशन आने पर इसमें बदलाव होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- Railway Bharti 2026: रेलवे अप्रेंटिस के बंपर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट, 10th-ITI पास कर सकते हैं आवेदन