विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

LIC AAO Result 2023: घोषित हुए एलआईसी एएओ प्रीलिम्स परीक्षा के नतीजे, licindia.in पर ऐसे करें चेक

By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
Published: Fri, 10 Mar 2023 02:14 PM (IST)Updated: Sat, 11 Mar 2023 09:16 AM (IST)

LIC AAO Result 2023 एलआईसी की प्रारंभिक परीक्षा 17 फरवरी और 20 फरवरी 2023 को आयोजित की गई थी। अब ...और पढ़ें

LIC AAO Result 2023: एलआईसी एएओ भर्ती परीक्षा परिणाम जल्द घोषित किए जाएंगे।
LIC AAO Result 2023: एलआईसी एएओ भर्ती परीक्षा परिणाम जल्द घोषित किए जाएंगे।

एजुकेशन डेस्क। LIC AAO Result 2023: एलआईसी एएओ भर्ती परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम सूचना है। भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation of India) ने असिस्टेंट एडमिनस्ट्रेटिव ऑफिसर (Assistant Administrative Officers (Generalist result) भर्ती परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। पहले संभावना जताई जा रही थी कि एलआईसी अब किसी भी वक्त AAO प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे आधिकारिक साइट licindia.in पर रिलीज कर देगा लेकिन अब पोर्टल पर नतीजे जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि नतीजे केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही उपलब्ध होंगे। 

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

एलआईसी की प्रारंभिक परीक्षा 17 फरवरी और 20 फरवरी, 2023 को आयोजित की गई थी। अब नतीजे घोषित किए जा रहे हैं। वहीं, जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफल होंगे उन्हें मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा। एलआईसी एएओ मुख्य परीक्षा 18 मार्च, 2023 को आयोजित की जा सकती है। इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जनवरी, 2023 में रिलीज किए गए थे। इसके बाद 15 जनवरी, 2023 से 31 जनवरी, 2023 के बीच ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने थे। असिस्टेंट एडमिनस्ट्रेटिव ऑफिसर (Assistant Administrative Officers, Generalist r) भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

Steps to Download LIC AAO Prelims 2023 Result: एलआईसी एएओ प्रीलिम्स रिजल्ट की जांच करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जाएं और 'करियर' अनुभाग पर जाएं। इसके बाद "एलआईसी Assistant Administrative Officers -2023 की भर्ती" का चयन करें। अब,"Assistant Administrative Officers-2023 की भर्ती के लिए 17.02.2023 और 20.02.2023 को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम" पर क्लिक करें। इसके बाद, उस पद का चयन करें जिसके लिए आप परीक्षा में उपस्थित हुए हैं। अब एलआईसी एएओ परिणाम पीडीएफ डाउनलोड करें। अब चयनित उम्मीदवारों के विवरण की जांच करें। इसके बाद उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।