KVS Admission 2020: केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए संगठन ने जारी किया नोटिस, नये मानकों से होंगे प्रवेश
KVS Admission 2020 केंद्रीय विद्यालय संगठन इस वर्ष प्रवेश के लिए लागू मानकों और निर्देशों में आवश्यक परिवर्तन या सुधार कर रहा है जो कि नये सत्र से ही लागू होने हैं।
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। KVS Admission 2020: केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) देश भर के केंद्रीय विद्यालयों में सत्र 2020-21 के लिए विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश के सम्बन्ध में एक नोटिस जारी किया है। संठगठन द्वारा 3 मार्च 2020 को जारी नोटिस के अनुसार अगले सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शीघ्र ही शुरू की जाएगी और केवीएस एडमिशन 2020-21 नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा।
केंद्रीय विद्यालय संगठन इस वर्ष विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश के लिए अभी तक लागू मानकों और निर्देशों में कुछ आवश्यक परिवर्तन या सुधार कर रहा है, जो कि नये सत्र से ही लागू होने हैं। इसी के चलते केवीएस एडमिशन प्रक्रिया, जो कि प्रत्येक वर्ष मार्च के प्रथम सप्ताह में शुरू हो जाती थी, अभी शुरू नहीं हो सकी है।
केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश की प्रक्रिया संगठन की ऑफिशियल वेबसाइट, kvsonlineadmission.in पर पूरी की जाएगी।
देखें केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) को लेटेस्ट नोटिफिकेशन
केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) देश भर के केंद्रीय विद्यालयों में सत्र 2020-21 के लिए विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया को जल्द ही आरंभ किया जाना है। केवी एडमिशन 2020 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन मार्च के पहले सप्ताह में जारी होना संभावित था।
केवीएस प्रत्येक वर्ष केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा 1, कक्षा 2 से 8, कक्षा 9 और कक्षा 11 में योग्य छात्रों से आवेदन आमंत्रित करता है। निर्धारित मानदंडों को पूरा करने वाले छात्रों को आवेदित कक्षाओं में मेरिट के लिए अनुसार प्रवेश दिया जाता है।
केंद्रीय विद्यालय ने अलग-अलग कक्षाओं में प्रवेश के लिए आयु सीमा (न्यूनतम और अधिकतम, दोनो) निर्धारित कर रखी है। यदि, पिछले सत्र 2019-20 की गाईडलाइंस को देखें तो कक्षा 1 में आवेदन के वर्ष यानि 2020 में 31 मार्च को छात्र की आयु की न्यूनतम आयु 5 वर्ष और अधिकतम 7 वर्ष होनी चाहिए।
इसी प्रकार, केंद्रीय विद्यालय की कक्षा 9 में प्रवेश के लिए वे ही छात्र आवेदन कर सकते हैं जिनकी आयु निर्धारित तिथि को 13 वर्ष से 15 वर्ष के मध्य हो। वहीं, कक्षा 10 के लिए आयु सीमाएं 14 वर्ष और 16 वर्ष हैं। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिये लिंक गाईडलाइन लिंक पर जाएं।
केंद्रीय विद्यालय प्रवेश 2020-21 के लिए ऑफिशियल लिंक
केंद्रीय विद्यालय प्रवेश 2020-21 के लिए गाईडलाइंस पीडीएफ यहां मिलेगा
केंद्रीय विद्यालय प्रवेश 2020-21 के लिए फीस का विवरण