Karnataka Board 2nd PUC Result 2019 LIVE: जारी हो गया 6.5 लाख छात्रों का रिजल्ट, Check at karresults.nic.in or pue.kar.nic.in
Karnataka Board 2nd PUC Result 2019 Live Updates कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए रिजल्ट उनकी ऑफिशियल वेबसाइट karresults.nic.in या pue.kar.nic.in पर जारी हो गया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। आखिर वह दिन आ ही गया जिसका इंतजार 6.5 लाख स्टूडेंट्स को था। प्री यूनिवर्सिटी बोर्ड परीक्षा विभाग आज Karnataka 2nd PUC (Pre-University Course) कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए रिजल्ट जारी हो गया है। Karnataka 2nd PUC के कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए रिजल्ट उनकी ऑफिशियल वेबसाइट karresults.nic.in या pue.kar.nic.in पर मौजूद है। कर्नाटक 2 पीयूसी परिणाम 2019 की घोषणा के बारे में आधिकारिक घोषणा शुक्रवार को पीयू शिक्षा निदेशक सी शिखा द्वारा औपचारिक रूप से की गई थी। आधिकारिक घोषणा के अनुसार, कर्नाटक 2 पीयूसी परिणाम 2019 सोमवार को बैंगलोर के डीपीयूई कार्यालय में एक समारोह में औपचारिक रूप से घोषित किया गया।
इस साल, कक्षा 12 के लगभग 6.5 लाख छात्र दूसरे प्री यूनिवर्सिटी परीक्षा 2019 में भाग लिया। परीक्षा 1 मार्च से 18 मार्च 2019 तक आयोजित की गई थी और परिणाम पूर्व निरधार्ति डेट से पहले घोषित किया जा रहा है। यह पहली बार होगा कि 2nd PUC परिणाम 2019 की घोषणा CET 2019 परीक्षा के पूरा होने से पहले ही की जा रही है।
Karnataka Board PUC Result 2019 LIVE UPDATES:
- आधिकारिक घोषणा के अनुसार कर्नाटक 2nd PUC Result 2019 आज औपचारिक रूप से बेंगलुरु के डीपीयूई कार्यालय में सुबह 11:30 बजे एक समारोह में घोषित किया जाएगा।
- इस समारोह में पीयूई डायरेक्टर सी शिखा मौजूद रहेंगी और उनके साथ अन्य सीनियर अधिकारी होंगे।
- रिजल्ट आज दोपहर 12 बजे जारी होगा।
- फाइनली रिजल्ट जारी हो गया है।
How to check Karnataka 2nd PUC Result 2019 Online
- ऑफिशियल वेबसाइट karresults.nic.in या pue.kar.nic.in पर जाएं
- 2nd PUC Result 2019 की लिंक पर क्लिक करें
- रजिस्ट्रेशन नंबर या हॉल टिकट नंबर भरें
- पूछे गई जानकरियों को भरें
- जानकरियों को वैरिफाइ करें और सबमिट करें
- आपका रिजल्ट आपके सामने होगा
- आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं
How to Check Karnataka 2nd PUC Result 2019 by SMS
SMS से भी आप PUC रिजल्ट चेक कर सकते हैं। नीचे दिए गए तरीके को अपनाना होगा और आपको रिजल्ट मिल जाएगा।
SMS - KAR12ROLLNUMBER - इसे 56263 पर भेज दें