Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JSSC Lady Supervisor Exam 2023: झारखंड लेडी सुपरवाइजर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Wed, 27 Sep 2023 09:10 AM (IST)

    JSSC Lady Supervisor Exam 2023 झारखंड लेडी सुपरवाइजर भर्ती के आवेदन फॉर्म में सुधार 31 अक्टूबर से शुरू होगा। कैंडिडेट्स 2 नवंबर 2023 तक विंडो एक्टिव रहेगी। ऐसे में अगर किसी भी उम्मीदवार को लगता है कि उसके फॉर्म में कोई गड़बड़ी हो गई है तो वे इस दौरान सुधार कर सकते हैं। बता दें कि इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 448 रिक्तियों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

    Hero Image
    JSSC Lady Supervisor Exam 2023: झारखंड में महिलाओं के लिए जॉब का शानदार मौका है। (image-freepik)

     एजुकेशन डेस्क। JSSC Lady Supervisor Exam 2023: झारखंड में महिलाओं के लिए जॉब का शानदार मौका है। राज्य में लेडी सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस वैकेंसी पर उम्मीदवारों की नियुक्तिय लेडी सुपरवाइजर कॉम्पिटिटिव एग्जाम Jharkhand Lady Supervisor Competitive Exam (JLSCE 2023) के माध्यम से होगी, जिसके लिए एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू हो चुका है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने इस एग्जाम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर लिंक एक्टिव कर दिया है। एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अप्लाई कर दें। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर, 2023 है। हालांकि, अभ्यर्थी 27 अक्टूबर, 2023 तक फीस जमा कर सकती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JSSC Lady Supervisor Exam 2023: झारखंड लेडी सुपरवाइजर भर्ती फॉर्म में इस तारीख से करें करेक्शन

    झारखंड लेडी सुपरवाइजर भर्ती के आवेदन फॉर्म में सुधार 31 अक्टूबर से शुरू होगा। कैंडिडेट्स 2 नवंबर, 2023 तक विंडो एक्टिव रहेगी। ऐसे में अगर, किसी भी उम्मीदवार को लगता है कि उसके फॉर्म में कोई गड़बड़ी हो गई है तो वे इस दौरान सुधार कर सकते हैं। बता दें कि इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 448 रिक्तियों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

    JSSC Lady Supervisor Exam 2023: झारखंड लेडी सुपरवाइजर भर्ती के लिए देनी होगी ये फीस

    इन पदों पर आवेदन करने वाली उम्मीदवारों को बतौर शुल्क 100 रुपये देने होंगे। वहीं, एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 50 है।

    JSSC Lady Supervisor Exam 2023: झारखंड लेडी सुपरवाइजर भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन 

    सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर एप्लिकेशन फॉर्म लिंक पर क्लिक करें। अब इसके बाद, “JLSCE-2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन” पर क्लिक करें। अब रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें। अब आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। अब फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट ले लें।

    यह भी पढ़ें: UPSC Recruitment 2023: संघ लोक सेवा आयोग ने अब इन पदों पर निकाली भर्ती, 12 अक्टूबर तक है आवेदन का मौका