विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JSSC Clerk Recruitment 2026: दो बार आवेदन लेने के बाद रुकी झारखंड क्लर्क भर्ती, जानें दोबारा कब स्टार्ट होगी प्रक्रिया

Published: Thu, 16 Jul 2026 10:16 AM (IST)

JSSC Clerk Recruitment 2026: झारखंड क्लर्क के 864 पदों की भर्ती नए नियम लागू होने तक स्थगित कर दी गई ...और पढ़ें

Jharkhand Clerk Recruitment पर रोक।

Jharkhand Clerk Recruitment पर रोक।

HighLights

  1. जेएसएससी क्लर्क भर्ती पर लगी रोक।

  2. नए नियमों के तहत अब पूरी होगी भर्ती प्रक्रिया।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। लाखों युवा सरकारी नौकरी पाने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं और उनको उसके बाद सालों का इंतजार करना पड़ता है। झारखंड में एक और ऐसा ही मामला देखने को मिला है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने विभिन्न विभागों के क्षेत्रीय कार्यालयों में लिपिक (क्लर्क) पदों पर पहले बार वर्ष 2023 में भर्ती निकालकर आवेदन शुरू किये थे।
इसके बाद इस भर्ती के लिए अगले साल 2024 में फिर से आवेदन लिए गए। लेकिन अब 864 रिक्त पदों को भरने के लिए होने वाली इस भर्ती पर रोक लग गई है।

झारखंड में 864 क्लर्क भर्ती प्रक्रिया पर रोक क्यों लगी?

कार्मिक विभाग की ओर से इस भर्ती की अधियाचना वापस लेने के संबंध में जानकारी दी गई है कि सरकार क्लर्कों की बहाली के लिए एक नई नियमावली लागू करने जा रही है। स्वीकृत लिपिकीय नियुक्ति नियमावली के अनुसार आगे की नियुक्ति प्रक्रिया संचालित की जाएगी।

JSSC Clerk Recruitment 2026 की नई भर्ती प्रक्रिया कब शुरू हो सकती है?

अभी तक झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन या विभाग की ओर से नई डेट्स का एलान नहीं किया गया है। ऐसे में अब उम्मीदवारों को इस भर्ती प्रक्रिया के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। लेटेस्ट अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को समय-समय पर वेबसाइट से जानकारी लेने की सलाह दी जाती है।

यह भी पढ़ें- Railway Recruitment 2026: ग्रेजुएट युवाओं के पास रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का मौका, आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती के लिए आवेदन शुरू