विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

JSSC CGL Admit Card 2024: झारखंड सीजीएल परीक्षा 21 एवं 22 सितंबर को होगी आयोजित, एडमिट कार्ड यहां से कर लें डाउनलोड

Published: Wed, 18 Sep 2024 10:48 AM (IST)Updated: Fri, 20 Sep 2024 10:19 AM (IST)

झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (JSSC) की ओर से JGGLCCE Admit Card 2024 (झारखंड सीजीएल एडमिट कार्ड) डाउनलोड के लिए उपलब्ध ...और पढ़ें

JSSC CGL Admit Card 2024 यहां से करें डाउनलोड।
JSSC CGL Admit Card 2024 यहां से करें डाउनलोड।

HighLights

  1. झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी।
  2. 21 एवं 22 सितंबर को होगा परीक्षा का आयोजन।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (JGGLCCE) 2023 का आयोजन 21 एवं 22 सितंबर 2024 को राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जाना है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड JSSC की ओर से डाउनलोड के लिए ऑफिशियल वेबसाइट jssc.nic.in पर उपलब्ध करवा दिए गए हैं।

आवेदनकर्ता तुरंत ही वेबसाइट पर जाकर या यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करनी होगी।

एडमिट कार्ड के साथ पहचान पत्र जरूरी

जो भी अभ्यर्थी झारखंड सीजीएल एग्जाम में शामिल होने जा रहे हैं वे परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड एवं एक वैलिड पहचान पत्र (आधार कार्ड/ पैन कार्ड/ वोटर आईडी कार्ड/ पासपोर्ट/ ड्राइविंग लाइसेंस) अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं ताकि आपका वेरिफिकेशन हो सके। प्रवेश पत्र एवं पहचान पत्र के बिना आपको एग्जाम सेंटर पर एंट्री नहीं दी जाएगी।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • JGGLCCE Admit Card 2024 डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर आपको एडमिट कार्ड में संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको नए पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं कैप्चा कोड भरकर Login बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंट निकाल सकते हैं।

JSSC CGL Admit Card 2024 Link

एग्जाम पैटर्न

झारखंड सीजीएल परीक्षा तीन पेपर्स में होगी। पेपर-1 में लैंग्वेज के लिए होगा जिसकी टाइमिंग प्रातः 08:30 से 10:30 तक रहेगी। इसके बाद पेपर-2 का आयोजन सुबह 11:30 से दोपहर 01:30 तक करवाया जायेगा जिसमें खोरठा (क्षेत्रीय एवं जनजातीय भाषा) से प्रश्न पूछे जाएंगे। अंत में पेपर-3 आयोजित किय जायेगा जिसके लिए टाइमिंग दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक तय की गई है। पेपर 3 में अभ्यर्थियों से सामान्य ज्ञान विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे।

यह भी पढ़ें- भारतीय जूट निगम लिमिटेड में जूनियर इंस्पेक्टर, असिस्टेंट समेत अन्य पदों पर आवेदन का मौका, 12वीं से लेकर डिग्रीधारक कर सकते हैं अप्लाई