Move to Jagran APP

JoSAA counselling 2022: सेकेंड राउंड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट कल होगा घोषित, josaa.nic.in पर करना होगा चेक

JoSAA counselling 2022 शेड्यूल के अनुसार JOSSA काउंसलिंग राउंड 2 के लिए उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान दस्तावेज़ अपलोड के लिए ऑनलाइन रिपोर्टिंग 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक की जानी है। इस राउंड के बाद तीसरे राउंड की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

By Nandini DubeyEdited By: Published: Tue, 27 Sep 2022 12:37 PM (IST)Updated: Tue, 27 Sep 2022 12:45 PM (IST)
JoSAA counselling 2022: सेकेंड राउंड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट कल होगा घोषित, josaa.nic.in पर करना होगा चेक
JoSAA सेकेंड राउंड सीट अलॉटमेंट का इंतजार कल खत्म हो जाएगा।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। JoSAA counselling 2022: JoSAA सेकेंड राउंड सीट अलॉटमेंट का इंतजार कल खत्म हो जाएगा। ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (Joint Seat Allocation Authority, JoSAA 2022) कल, 28 सितंबर, 2022 को नतीजों की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर कर दी जाएगी। अब ऐसे में, जिन उम्मीदवारों ने दूसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कराया है, वे आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके JOSSA काउंसलिंग सीट आवंटन 2022 परिणाम की जांच कर सकेंगे।

loksabha election banner

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

यह भी पढ़ें: JoSAA Seat Allotment: राउंड 1 की IITs, IIITs, NITs व अन्य सीटों के आवंटन परिणाम प्राधिकरण ने घोषित किए

JoSAA schedule 2022 round 2: सेकेंड राउंड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट से जुड़ी अहम तिथियां

JOSSA सेकेंड राउंड सीट अलॉटमेंट जारी होने की तिथि- 28 सितंबर, 2022

JOSSA सेकेंड राउंड सीट के लिए ऑनलाइन रिपोर्टिंग: शुल्क भुगतान/दस्तावेज़ अपलोड- 28 सितंबर से 01 अक्टूबर, 2022

JOSSA तीसरे राउंड सीट आवंटन- 03 अक्टूबर, 2022

JOSSA तीसरे राउंड के लिए ऑनलाइन रिपोर्टिंग- 03 से 06 अक्टूबर, 2022 तक

JOSSA तीसरे राउंड के लिए उम्मीदवार द्वारा शुल्क भुगतान/दस्तावेज अपलोड/ का अंतिम दिन 07 अक्टूबर, 2022

JOSSA चौथे राउंड सीट आवंटन 08 अक्टूबर, 2022

How to download the JoSAA seat allotment result 2022: सेकेंड राउंड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट देखने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

सेकेंड राउंड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट josa.nic.in पर जाएं। इसके बाद, “राउंड 2 के लिए जोसा सीट आवंटन” लिंक पर क्लिक करें। अब एक नई विंडो खुलेगी। उम्मीदवारों को अब अपने क्रेडेंशियल जैसे जेईई मेन एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन का उपयोग करके लॉग इन करना होगा। परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। इसके बाद, सीट आवंटन पत्र डाउनलोड करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए रखें।

JOSSA राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों के पास आवंटित सीटों को स्वीकार या अस्वीकार करने का विकल्प होगा। वहीं JoSAA काउंसिलिंग प्रक्रिया से  जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.