JNVST Registration 2027: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में एडमिशन के लिए कल तक रजिस्ट्रेशन का मौका, फ्री में कर सकते हैं अप्लाई
JNVST Class 6 Admission 2027 के लिए Registration 7 अगस्त तक किये जा सकते हैं। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2026 करवाया जायेगा।

JNVST 2027: 7 अगस्त तक प्रवेश परीक्षा के लिए किया जा सकता है आवेदन।
HighLights
नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा के लिए 7 अगस्त तक किया जा सकता है आवेदन।
फॉर्म भरने के साथ नहीं जमा करना होगा किसी भी प्रकार का शुल्क।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नवोदय विद्यालय समिति (NVS) द्वारा जवाहर नवोदय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा (JNVST 2027) के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट को 7 अगस्त तक एक्सटेंड किया गया है। ऐसे में जो भी माता-पिता अपने बच्चों को नवोदय विद्यालय (JNVs) में प्रवेश दिलवाना चाहते हैं वे बिना देरी करते हुए ऑनलाइन माध्यम से तय तिथि के अंदर NVS की ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
JNVST Class 6 Admission 2027 के लिए नहीं लगेगी फीस
माता-पिता को बता दें कि नवोदय विद्यालय कक्षा 6 एडमिशन के लिए निशुल्क रूप से एप्लीकेशन फॉर्म भरा जा सकता है। किसी भी वर्ग के उम्मीदवार को फीस जमा नहीं करनी है।
नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश के लिए आवेदन कैसे करें
अविभावक इस प्रवेश परीक्षा के लिए अपने बच्चे का आवेदन स्वयं ही घर बैठे कर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन का लिंक एवं फॉर्म भरने की स्टेप्स यहां दी जा रही हैं-
- JNVST Class 6 Application Form 2026 भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर पॉप अप में एडमिशन से संबंधित वेबसाइट लिंक cbseitms.rcil.gov.in/nvs पर क्लिक करें।
- अब नए पेज पर Click here for Registration for Class VI JNVST (2027-28) पर क्लिक करें और मांगी गई सभी जानकारी सभी सही दर्ज करके फॉर्म भर लें।
- आवेदन पूरा होने के बाद Click Here to Print Registration Form पर क्लिक करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
फॉर्म भरने के लिए योग्यता
फॉर्म भरने के लिए छात्र का किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5वीं में उत्तीर्ण होना चाहिए। छात्र उसी जिले का निवासी होना चाहिए, जहां छात्र एनवीएस स्कूल में दाखिले के लिए अप्लाई कर रहे हैं। आवेदन करने के लिए छात्र का जन्म 1 मई 2015 से लेकर 31 जुलाई 2017 के बीच में होना चाहिए।
फॉर्म भरने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आवेदन के लिए छात्र/ छात्रा का हस्ताक्षर।
- अभिभावक का हस्ताक्षर।
- छात्र या छात्रा की फोटो।
- माता-पिता और छात्र/ छात्रा द्वारा हस्ताक्षर किया हुआ और स्कूल के हेडमास्टर द्वारा सत्यापित प्रमाण- पत्र।
- आधार कार्ड (यदि नहीं है तो मान्य कोई अन्य आवास प्रमाण पत्र).
- सक्षम सरकारी प्राधिकारी द्वारा जारी आधार विवरण/ निवास प्रमाण पत्र।
- आवेदन पोर्टल में अभ्यर्थी के मूल विवरण जैसे राज्य, जिला, ब्लॉक, आधार संख्या, APAAR आईडी, पेन नंबर आदि भी भरना होगा। ध्यान रखें कि सभी दस्तावेज JPG फॉर्मेट में होने चाहिए और वे 10KB से लेकर 100KB के बीच होने चाहिए।
कब होगी परीक्षा
आवेदन करने वाले छात्रों के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2026 को करवाया जायेगा। एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पूर्व ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जायेंगे।
