JNV Class 9 Admit Card 2020: 9वीं के सेलेक्शन टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड हुआ जारी, nvsadmissionclassnine.in से करें डाउनलोड
JNV Class 9 Admit Card 2020 नवोदय विद्यालय 9वीं सेलेक्शन टेस्ट का आयोजन फरवरी 8 2020 को किया जाना है।
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। JNV Class 9 Admit Card 2020: जवाहर नवोदय विद्यालय यानि जेएनवी ने 9वीं कक्षा के लिए आयोजित होने वाले सेलेक्शन टेस्ट के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने नवोदय विद्यालय की कक्षा 9 के सेलेक्शन टेस्ट के लिए आवेदन किया है वे अपना जेएनवी एडमिट कार्ड नवोदय विद्यालय के ऑफिशियल एडमिशन पोर्टल, nvsadmissionclassnine.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र अपना एडमिट कार्ड नीचे दिये गये लिंक के माध्यम से भी डायरेक्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
जवाहर नवोदय विद्यालय 9वीं के सेलेक्शन टेस्ट की तिथि की घोषणा पहले ही कर दी थी जिसके अनुसार परीक्षा का आयोजन फरवरी 8, 2020 को किया जाना है।
जेएनवी क्लास 9 एडमिट कार्ड 2020 के माध्यम से छात्र अपना रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और समय की जानकारी प्राप्त कर पाएंगे।
डायरेक्ट डाउनलोड लिंक - जेएनवी क्लास 9 एडमिट कार्ड 2020
ऐसे करें जेएनवी क्लास 9 एडमिट कार्ड 2020 डाउनलोड
• जवाहर नवोदय विद्यालय की ऑफिशियल एडमिशन पोर्टल वेबसाइट, nvsadmissionclassnine.in पर विजिट करें।
• कक्षा 9 के लिए लैटरल इंट्री टेस्ट के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड के लिंक पर क्लिक करें।
• इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भरना होगा।
• इसके बाद आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। जिसकी एक कॉपी सेव करके रख लें।