JNUEE 2021: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी, पढ़ें अपडेट
JNUEE 2021एनटीए द्वारा जारी सूचना बुलेटिन के अनुसार जेएनयू प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 8 सितंबर 2021 को जारी किया जाना था। हालांकि अभी तक एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख के बारे में कोई आधिकारिक अधिसूचना नहीं आई है।
JNUEE 2021:जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (Jawaharlal Nehru University Entrance Examination, JNUEE 2021) एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी कि एनटीए जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट jnuexams.nta.ac.in पर जारी करेगा। एनटीए द्वारा जारी सूचना बुलेटिन के अनुसार, जेएनयू प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 8 सितंबर, 2021 को जारी किया जाना था। हालांकि, अभी तक एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख के बारे में कोई आधिकारिक अधिसूचना नहीं आई है। ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राएं इस बात का ध्यान रखें कि वे आधिकारिक वेसबाइट पर विजिट करते रहें, जिससे उन्हें सटीक तिथि की जानकारी मिल सके। जेएनयू एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन एनटीए द्धारा किया जाता है।
JNUEE 2021: हॉल टिकट ऐसे करें डाउनलोड
जेएनयू एंट्रेंस टेस्ट प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट-jnuexams.nta.ac पर जाएं। इसके बादइ वेबसाइट पर, JNU प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड 2021 वाले लिंक पर क्लिक करें। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद लिंक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।इसके बाद उम्मीदवारों को लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद एक नया वेबपेज खुलेगा। अब उम्मीदवारों को अपनी क्रेंडिशल्यस जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड के साथ लॉग इन करना होगा और जमा करना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा। उम्मीदवारों को भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड की एक प्रति रखनी चाहिए।
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाती है। यह एनटीए द्वारा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि वे परीक्षा केंद्र का विवरण, परीक्षा की पाली प्रवेश पत्र पर अच्छी तरह से चेक करने के बाद उसके अनुरुप ही सेंटर पर पहुंचे। परीक्षा एमसीक्यू आधारित होगी और यह अंग्रेजी में आयोजित की जाएगी। पेपर में पूछे जाने वाले प्रश्नों की कुल संख्या 100 है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को एक अंक दिया जाएगा। वहीं इस परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।