Move to Jagran APP

JAC 10th Admit Card 2023: झारखण्ड मैट्रिक बोर्ड परीक्षाएं 14 मार्च से, एडमिट कार्ड, मॉडल पेपर ऐसे करें डाउनलोड

Jharkhand JAC 10th Admit Card 2023 झारखण्ड मैट्रिक बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र स्कूलों द्वारा जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करके छात्र-छात्राओं में वितरित किए जाएंगे। ऐसे में स्टूडेंट्स को एडमिट कार्ड के लिए अपने स्कूल में संपर्क करना चाहिए।

By Rishi SonwalEdited By: Rishi SonwalPublished: Sun, 29 Jan 2023 10:04 AM (IST)Updated: Sun, 29 Jan 2023 10:05 AM (IST)
JAC 10th Admit Card 2023: झारखण्ड मैट्रिक बोर्ड परीक्षाएं 14 मार्च से, एडमिट कार्ड, मॉडल पेपर ऐसे करें डाउनलोड
Jharkhand JAC 10th Admit Card 2023: जेएसी झारखण्ड 10वीं एडमिट कार्ड और मॉडल पेपर पर अपडेट।

एजुकेशन डेस्क। Jharkhand JAC 10th Admit Card 2023: झारखण्ड बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2023 की तैयारी में जुटे छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। झारखण्ड एकेडेमिक काउंसिल (जेएसी) द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए इस साल 14 मार्च से आयोजित की जाने वाली मैट्रिक बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित होने के लिए परीक्षा फॉर्म भरे स्टूडेंट्स के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे। काउंसिल द्वारा जेएसी 10वीं एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, jac.jharkhand.gov.in पर एक्टिव किया जाएगा, जिसके माध्यम से या सीधे झारखण्ड मैट्रिक एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड पेज, jac-online.com पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकेंगे। मैट्रिक परीक्षाएं 3 अप्रैल 2023 तक चलेंगी।

loksabha election banner

हालांकि, जेएसी 10वीं एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं को ध्यान देना चाहिए चाहिए वे अपना प्रवेश पत्र स्वयं डाउनलोड नहीं कर सकेंगे, बल्कि इसके लिए उन्हें अपने सम्बन्धित विद्यालय में संपर्क करना होगा। झारखण्ड एकेडेमिक काउंसिल जेएसी 10वीं एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने का विकल्प वेबसाइट पर स्कूल लॉग-इन के माध्यम से जारी करेगा। स्कूलों द्वारा अपने-अपने पंजीकृत छात्र-छात्राओं के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करके उन्हें किए वितरित किए जाएंगे।

जेएसी 10वीं एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड लिंक

यह भी पढ़ें - JAC Exam Date 2023: होली के बाद शुरू होंगी झारखंड बोर्ड की परीक्षाएं, टाइमटेबल रिलीज

JAC 10th Admit Card 2023: झारखण्ड मैट्रिक बोर्ड परीक्षाओं के लिए मॉडल पेपर ऐसे करें डाउनलोड

हालांकि, स्टूडेंट्स वर्ष 2022-23 की झारखण्ड मैट्रिक बोर्ड परीक्षाओं में विभिन्न प्रश्न-पत्रों में पूछे जाने प्रश्नों की प्रकृति और उनकी कठिनाई के स्तर समझने के लिए जेएसी द्वारा जारी किए गए मॉडल क्वेश्चन पेपर को डाउनलोड कर सकते हैं। झारखण्ड अधिविद्य परिषद द्वारा जेएसी 10वी मॉडल पेपर 2023 डाउनलोड लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, jac.jharkhand.gov.in पर एक्टिव किया गया है। इसके लिए परीक्षार्थियों को वेबसाइट पर विजिट करने के बाद होम पेज पर दिए गए ‘रिशेंट एनाउंसमेंट्स’ में एक्टिव किए गए लिंक पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद मॉडल पेपर पीडीएफ फॉर्मेट में ओपेन होगा। इसका प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी छात्रों को सेव कर लेनी चाहिए।

जेएसी 10वी मॉडल पेपर 2023 डाउनलोड लिंक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.