Jharkhand BEd Admit Card 2026: बीएड प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

Jharkhand BEd Admit Card 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
HighLights
बीएड परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी।
31 मई को होगी परीक्षा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) की ओर से बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकरण किया था। वे उम्मीदवार JCECEB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद Jharkhand BEd Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल को जमा करें।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
इस दिन होगी परीक्षा
बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन झारखंड राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 31 मई को किया जाएगा। यह परीक्षा कुल 100 अंकों के लिए आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। परीक्षा में भाषा प्रवीणता विषय से 30 सवाल, टीचिंग एप्टीट्यूड से 40 सवाल और रीजनिंग विषय से 30 सवाल पूछे जाएंगे।
परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद एडमिट कार्ड में अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तिथि एवं समय और एग्जाम सेंटर के नाम की जांच अच्छे से कर लें। इसके साथ ही परीक्षा वाले दिन अपने साथ एडमिट कार्ड जरूर साथ लेकर जाएं।
