JEECUP Admit Card 2020: 15 सितंबर को आयोजित पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड jeecup.nic.in पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड
JEECUP Admit Card 2020 परिषद द्वारा ग्रुप बी से ग्रुप के तक की पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।
JEECUP Admit Card 2020: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) द्वारा आगामी 15 सितंबर, 2020 को आयोजित की जाने वाली पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2020 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। परिषद द्वारा ग्रुप बी से ग्रुप के तक की पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। 15 सितंबर को होने वाली परीक्षा में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवार, आधिकारिक वेबसाइट, jeecup.nic.in पर विजिट कर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
इन स्टेप से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, jeecup.nic.in पर लॉगइन करें। होमपेज पर डाउनलोड एडमिट कार्ड- ग्रुप बी टू के थ्रू एप्लीकेशन नंबर एंड डेट ऑफ बर्थ लिंक पर क्लिक करें। अब एक नया पेज खुलेगा। यहां उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज कर साइन इन करें। अब आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। प्रवेश पत्र में दी गई जानकारियों को चेक करें। आगे उपयोग के लिए इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल कर संभाल कर रखें।
बता दें कि 15 सितंबर, 2020 को पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा प्रदेश के 24 जनपदों में आयोजित होगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। ग्रुप बी से ग्रुप आई तक की परीक्षा पहली पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी। जबकि, ग्रुप के 1 से ग्रुप के 8 की परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर 02:30 से शाम 05:30 तक आयोजित की जाएगी।
गौरतलब है कि 12 सितंबर, 2020 को आयोजित की जानी वाली परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र पहले ही जारी हो चुके हैं। जिन उम्मीदवारों ने अब तक प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन कर अपना प्रवेश पत्र जल्द डाउनलोड कर लें। 12 सितंबर, शनिवार को ग्रुप ए, ग्रुप ई 1 और ग्रुप ई 2 की परीक्षाएं होनी है। ये परीक्षाएं दो पालियों में उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में आयोजित की जाएंगी।