JEE Mains 2025: यहां से डाउनलोड करें जेईई मेन एग्जाम सिटी स्लिप, 22 जनवरी से शुरू होगी परीक्षा
जेईई मेन 2025 सेशन 1 एग्जाम के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी हो चुकी है जिसे छात्र तुरंत ही डाउनलोड करके अपने परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 3 या 4 दिन पूर्व ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। परीक्षा 22 से 30 जनवरी तक संपन्न होगी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। जेईई मेन 2025 सेशन 1 परीक्षा का आयोजन 22 से 30 जनवरी 2025 तक करवाया जायेगा। इस परीक्षा में भाग लेने जा रहे स्टूडेंट्स के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से एग्जाम सिटी इंटीमशन स्लिप डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी गई है। छात्र तुरंत ही एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर सिटी स्लिप डाउनलोड कर करके अपने परीक्षा शहर की जानकारी हासिल कर सकते हैं और अपनी पूर्व यात्रा की तैयारी कर सकते हैं।
इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप
छात्र एग्जाम सिटी स्लिप ऑनलाइन ही डाउनलोड कर सकते हैं, किसी भी परीक्षार्थी को पर्सनल रूप से इसे नहीं भेजा जायेगा। सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए आपको लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। इसे डाउनलोड करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
- जेईई मेन सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए परीक्षार्थियों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना है।
- वेबसाइट के होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज में एग्जाम सिटी स्लिप के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना है।
- अब आपको एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया कोड भरकर लॉग इन करना है।
- इसके बाद एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
एडमिट कार्ड कब होंगे उपलब्ध?
जेईई मेन सेशन 1 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 3 से 4 दिन पूर्व ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र केंद्र पर प्रवेश पत्र की प्रति एवं एक वैलिड ओरिजिनल पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं, बिना एडमिट कार्ड एवं पहचान पत्र के आपको परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जायेगा और आप परीक्षा देने से वंचित हो जाएंगे।
इन डेट्स में होनी है परीक्षा
आपको बता दें कि पेपर 1 (बीई/ बीटेक) का आयोजन 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी 2025 को एवं पेपर 2A (बीआर्क), पेपर 2B (बी प्लानिंग) और पेपर 2A एवं 2B (दोनों) 30 जनवरी 2025 को संपन्न करवाया जायेगा। एग्जाम दो शिफ्ट में संपन्न होगा। पेपर 1 और पेपर 2 (A) का आयोजन पहली शिफ्ट में सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक एवं दूसरी शिफ्ट में दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक संपन्न करवाया जाएगा। इसी प्रकार पेपर 2 A, 2 B का आयोजन दूसरी शिफ्ट में करवाया जायेगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।