विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JEE Main Registration 2026: जेईई मेन सेशन-1 एग्जाम के लिए यहां से करें अप्लाई, ये रही फीस, पात्रता, डेट्स सहित पूरी डिटेल

Published: Sun, 02 Nov 2025 09:40 AM (IST)

जेईई मेन 2026 सेशन 1 एग्जाम के लिए आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो गई है जो निर्धारित अंतिम तिथि 27 नवंबर ...और पढ़ें

JEE Main Registration 2026: 27 नवंबर तक भरा जा सकता है फॉर्म।

JEE Main Registration 2026: 27 नवंबर तक भरा जा सकता है फॉर्म।

HighLights

  1. 27 नवंबर तक भरा जा सकता है जेईई मेन एप्लीकेशन फॉर्म।

  2. सेशन 1 एग्जाम 21 से 30 जनवरी तक होगा आयोजित।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से ज्वाइंट एंट्रेस एग्जामिनेशन (मेन) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी गई है जो निर्धारित अंतिम तिथि 27 नवंबर तक जारी रहेगी। जो भी छात्र इस परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
आपकी सहूलियत के लिए इस पेज पर भी आवेदन का लिंक एवं स्टेप्स दी जा रही हैं जिनको फॉलो करके आप स्वयं ही आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रॉसेस स्टार्ट होने की डेट 31 अक्टूबर 2025
आवेदन पत्र भरने एवं फीस जमा करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर 2025
सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी होने की डेट  जनवरी 2026 के पहले सप्ताह में
सेशन 1 एग्जामिनेशन की डेट 21 से 30 जनवरी 2026
रिजल्ट जारी की तिथि 12 फरवरी 2026 तक


इन स्टेप्स से स्वयं करें अप्लाई

  • जेईई मेन आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको LATEST NEWS में Registration for JEE (Main) – 2026 Session-1 is LIVE! पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको पहले न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल, फोटोग्राफ एवं सिग्नेचर आदि अपलोड करके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे।
  • अंत में निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट करना होगा।
  • इसके बाद पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
jee main 2026 application form

एप्लीकेशन फीस
एनटीए की ओर से कैटेगरी एवं पेपर के अनुसार फीस अलग अलग निर्धारित की गई है। आप नीचे टेबल से सभी वर्गों के लिए फीस डिटेल हासिल कर सकते हैं।

jee main fees

सेशन 2 के लिए भी डेट्स घोषित

आपको बता दें कि जेईई मेन परीक्षा का आयोजन दो बार करवाया जाता है। पहले सेशन के अलावा छात्र दूसरे सेशन की परीक्षा में भी भाग ले सकेंगे। दूसरे सेशन के लिए आवेदन जनवरी के अंतिम सप्ताह से लिए जायेंगे। सिटी स्लिप मार्च के दूसरे सप्ताह में जारी होगी। परीक्षा 2 से 9 अप्रैल 2026 तक संपन्न होगी। एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 3 से 4 दिन पहले जारी किये जायेंगे।

यह भी पढ़ें- Career in Tourism: पर्यटन क्षेत्र में दें करियर को नया आयाम