JEE Main Registration 2021: इसी माह शुरू होगा जेईई मेन परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन, फरवरी में आयोजित हो सकते है एग्जाम
JEE Main Registration 2021 एनटीए द्वारा जेईई मुख्य परीक्षा 2021 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया को इसी माह शुरू किया जा सकता है और उम्मीदवार दिसंबर 2020 के पहले सप्ताह के अंत तक अपना जेईई मेन रजिस्ट्रेशन 2021 कर पाएंगे।
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। JEE Main Registration 2021: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा देश भर के शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित की आयोजित की जाने वाली जेईई मुख्य परीक्षा 2021 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया इसी माह शुरू की जा सकती है और उम्मीदवार दिसंबर के पहले सप्ताह तक अपना जेईई मेन रजिस्ट्रेशन 2021 कर पाएंगे। वहीं, उम्मीदवार जेईई मेन 2021 रजिस्ट्रेशन के बाद परीक्षा शुल्क का भुगतान दिसंबर 2020 के अंत तक कर पाएंगे। उम्मीदवार जेईई मेन जनवरी 2021 परीक्षा के लिए आफिशियल वेबसाइट, jeemain.nta.nic.in पर रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे।
जेईई मेन जनवरी 2021 में देरी संभव
हालांकि, जेईई मेन 2021 परीक्षा के आयोजन में एक माह की देरी संभावित है। जेईई मेन 2021 परीक्षा से सम्बन्धित एक वरिष्ठ अधिकारी के द्वारा सामाचार एजेंसी पीटीआई को दी गयी जानकारी के अनुसार, “वर्तमान सत्र के दाखिले की प्रक्रिया अभी तक चलते रहने के कारण माना जा रहा है कि जेईई मेन 2021 को फरवरी में आयोजित किया जा सकता है। इससे उऩ छात्रों को मौका मिलेगा जो कि इस वर्ष परीक्षा के बाद आवंटित ब्रांच से संतुष्ट नहीं हैं।“ अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 मामलों की बढ़ती संख्या भी एक और कारण है। अधिकारी के अनुसार जेईई मेन 2021 नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा।
जेईई मेन 2021: रखें ध्यान इन तिथियों को
- जेईई मेन 2021 पंजीकरण तिथि- नवंबर, 2020 का अंत
- पंजीकरण का अंत- दिसंबर, 2020 का पहला सप्ताह
- आवेदन शुल्क के भुगतान के लिए अंतिम दिन- दिसंबर, 2020 का अंत
- जेईई मेन 2021 एडमिट कार्ड- जनवरी 2021 / फरवरी 2021
- जेईई मेन 2021 परीक्षा- फरवरी
जेईई मेन 2021 ऑफिशियल वेबसाइट लिंक
बता दें कि जेईई मेन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाने वाली इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा है जिसके माध्यम से आईआईटी, एनआईटी और अन्य शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए जनवरी और अप्रैल माह में आयोजित की जाती है। जेईई मेन अप्रैल 2020 के आयोजन में कोविड-19 महामारी के चलते हुई दरी से जेईई मेन जनवरी 2021 के आयोजन में एक माह की देरी की संभावना जताई जा रही है।