Move to Jagran APP

JEE Main Admit Card 2021: फरवरी सेशन की जेईई मेन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द, इन निर्देशों का पालन होगा जरूरी

JEE Main Admit Card 2021 आमतौर पर जेईई मेन एडमिट कार्ड को एनटीए द्वारा परीक्षा की तिथि से दो सप्ताह पूर्व जारी कर दिया जाता है। ऐसे में जेईई मेन एग्जाम एडमिट कार्ड 2021 को आज 9 फरवरी या कल 10 फरवरी को जारी किये जाने की संभावना है।

By Rishi SonwalEdited By: Published: Tue, 09 Feb 2021 09:06 AM (IST)Updated: Tue, 09 Feb 2021 09:06 AM (IST)
JEE Main Admit Card 2021: फरवरी सेशन की जेईई मेन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द, इन निर्देशों का पालन होगा जरूरी
जेईई मेन 2021 परीक्षा के फरवरी सेशन में लगभग 6.6 लाख उम्मीदवारों ने सम्मिलित होने का विकल्प चुना है।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। JEE Main Admit Card 2021: देश भर में आयोजित की जाने वाली जेईई मेन 2021 परीक्षा के फरवरी सेशन के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किये जाएंगे। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा जेईई मेन एग्जाम 2021 का आयोजन 23 फरवरी से 26 फरवरी तक किया जाना है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वर्ष 2021 की जेईई मेन परीक्षा के लिए लगभग 21 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया है। हालांकि, कोविड-19 के चलते बाधित हुई शैक्षणिक कार्यों को देखते हुए इस वर्ष चार सत्रों में आयोजित की जाने वाली जेईई मेन 2021 परीक्षा के फरवरी में होने वाले पहले सेशन में लगभग 6.6 लाख उम्मीदवारों ने सम्मिलित होने का विकल्प चुना है। एनटीए द्वारा छह लाख से अधिक इन उम्मीदवारों के लिए फरवरी सेशन की जेईई मेन 2021 परीक्षा का हॉल टिकट परीक्षा पोर्टल, jeemain.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें - JEE Main 2021 exam: जेईई मेन के फरवरी सत्र परीक्षा में शामिल होंगे 6 लाख से ज्यादा छात्र, पढ़ें पूरी अपडेट

जेईई मेन 2021 एडमिट कार्ड: कब होगा जारी?

आमतौर पर जेईई मेन एडमिट कार्ड को एनटीए द्वारा परीक्षा की तिथि से दो सप्ताह पूर्व जारी कर दिया जाता है। ऐसे में जबकि 26 फरवरी से शुरू होने जा रही है तो उम्मीद की जा रही है कि जेईई मेन एग्जाम एडमिट कार्ड 2021 को आज, 9 फरवरी या कल, 10 फरवरी को जारी किये जाने की संभावना है। हालांकि, एनटीए द्वारा जेईई मेन 2021 एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं करायी गयी है। उम्मीदवार प्रवेश पत्र की जानकारी के लिए परीक्षा पोर्टल पर समय-समय पर विजिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - JEE Main & NEET 2021 Syllabus: सिलेबस में कोई बदलाव नहीं, जेईई मेन में 90 में से 75 प्रश्न हल करने का ऑप्शन

जेईई मेन 2021 एडमिट कार्ड: परीक्षा के लिए निर्देश

भले ही कोविड-19 महामारी मामलों की संख्या अब काफी कम हो चुकी है फिर भी परीक्षा आयोजन में संलग्न स्टाफ के साथ-साथ उम्मीदवारों की सुरक्षा के लिए एनटीए द्वारा जेईई मेन 2021 परीक्षा के निर्देशों के साथ-साथ महामारी से सम्बन्धित जरूरी निर्देश जेईई मेन एडमिट कार्ड 2021 पर अंकित होंगे। वहीं, पिछले संस्करणों में आयोजित जेईई मेन एग्जाम को देखें तो उम्मीदवारों को सामाजिक दूरी पालन, मास्क या फेस कवर का इस्तेमाल, आदि का पालन करना होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.