Move to Jagran APP

JEE Main 2022: जेईई मेंस एग्जाम खत्म, जाने कैसा रहा पहली शिफ्ट का B.Arch/ B. Planning क्वैश्चन पेपर

JEE Main 2022 छात्रों ने जेईई मेन 2022 परीक्षा की शिफ्ट 1 को मध्यम पाया गया है जिसमें प्रश्न पत्र में कोई त्रुटि नहीं थी। वहीं पेपर भी ज्यादा कठिन नहीं लगा। हालांकि कुछ स्टूडेंट्स की राय अलग थी।

By Nandini DubeyEdited By: Published: Thu, 23 Jun 2022 05:42 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jun 2022 05:59 PM (IST)
JEE Main 2022: जेईई मेंस एग्जाम खत्म, जाने कैसा रहा पहली शिफ्ट का B.Arch/ B. Planning क्वैश्चन पेपर
JEE Main Paper 2: जेईई मेंस सेशन 1 की परीक्षा खत्म हो चुकी है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। JEE Main Paper 2: जेईई मेंस सेशन 1 की परीक्षा खत्म हो चुकी है। पहले सेशन की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच आयोजित की गई थी। वहीं इस दौरान BArch और BPlan की परीक्षा आयोजित की गई थीं। वहीं सेकेंड शिफ्ट का एग्जाम दोपहर 3 से 6 बजे तक आयोजित किया गया। दोनों शिफ्ट की परीक्षाएं समाप्त होने के बाद से पहले सत्र देने वाले स्टूडेंट्स के रिएक्शन भी सामने आ गए हैं। छात्रों को पहली पाली में होने वाला B. Arch/ B. Planning का क्वैश्चन पेपर कैसा लगा आइए जानते हैं।

loksabha election banner

छात्रों के मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आई प्रतिक्रिया के अनुसार,जेईई मेन पेपर 2 (बी.आर्क/बी.प्लानिंग) कठिन था। पेपर (2ए) बी.आर्क में, मैथ्स सेक्शन में 30 प्रश्न थे, एप्रीट्यूड- 50 प्रश्न और ड्रॉइंग सेक्शन में प्रत्येक 50 अंकों के 2 प्रश्न पूछे गए थे। अधिकांश स्टूडेंट्स ने कहा है कि पेपर BArch Paper 2A और 2B में ज्यादा कठिन सवाल पूछे गए थे। वहीं कुछ छात्रों ने कहा कि उन्हें गणित सेक्शन के कुछ प्रश्न कठिन लगे, लेकिन फिर भी उन्होंने निश्चित समय में इसे सॉल्व कर लिया। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ उम्मीदवारों ने यह भी कहा कि पेपर आसान था। उनके अनुसार, पेपर एनसीईआरटी के पैटर्न के अनुसार ही था।

वहीं छात्रों ने यह भी कहा कि जेईई मेन परीक्षा 2022 के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया गया था। किसी भी छात्र को बिना मास्क के एग्जाम सेंटर के अंदर प्रवेश नहीं दिया गया था। इसके अलावा, जेईई मेन 2022 के एडमिट कार्ड और वैध आईडी प्रूफ के बिना भी परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई थी।

बता दें कि जेईई मेन परीक्षा 2022 कंप्यूटर आधारित परीक्षा के रूप में आयोजित की गई है। यह एग्जाम दो सत्रों - जून और जुलाई में आयोजित किया जा रहा है। इसके अनुसार, सत्र 1 (जून) में यह आज यानी कि 23 जून से शुरू होकर 24, 25, 26, 27, 28 और 29 जून कराया जाएगा। वहीं सत्र 2 (जुलाई) के लिए जेईई मेन 2022 परीक्षा 21 से 30 जुलाई, 2022 तक आयोजित की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.