विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

JEE Advanced 2023 Result: कल सबह 10 बजे जारी होगा जेईई एडवांस रिजल्ट, AAT के लिए भी 18 जून से शुरू होंगे आवेदन

By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
Published: Sat, 17 Jun 2023 09:10 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 17 Jun 2023 09:16 AM (GMT+05:30)

JEE Advanced 2023 Result जेईई एडंवास रिजल्ट घोषित होने के बाद आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (AAT) 2023 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ...और पढ़ें

JEE Advanced 2023 Result: आईआईटी गुवाहाटी कल जारी करेगा जेईई एडवांस के नतीजे
JEE Advanced 2023 Result: आईआईटी गुवाहाटी कल जारी करेगा जेईई एडवांस के नतीजे

एजुकेशन डेस्क। JEE Advanced 2023 Result: आईआईटी में दाखिले का सपना देख रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम अपडेट है। कल, 18 जून, 2023 को जेईई एडवांस परीक्षा के नतीजे जारी किए जाएंगे। आईआईटी गुवाहाटी अपने शेड्यूल के मुताबिक कल सुबह 10 बजे रिजल्ट जारी करेगी। नतीजों के साथ संस्थान फाइनल आंसर-की भी रिलीज करेगी। परिणाम और फाइनल आंसर-की रिलीज होने के बाद कैंडिडेट्स आधिकारिक वेसबाइट https://jeeadv.ac.in/imp_dates.html पर इसकी जांच कर सकेंगे।

आईआईटी गुवाहाटी नतीजे घोषित करने के बाद जेईई एडवांस 2023 ऑफिशयिल पोर्टल पर कैटेगरी के हिसाब से ऑल इंडिया रैंक (AIR) भी जारी करेगा। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर एक टेक्स्ट मैसेज भी प्राप्त होगा, हालांकि, व्यक्तिगत जेईई एडवांस रैंक कार्ड उम्मीदवारों को नहीं भेजे जाएंगे।

JEE Advanced 2023 Result: आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

जेईई एडंवास रिजल्ट घोषित होने के बाद आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (AAT) 2023 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी कल सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों को 19 जून, 2023 तक का मौका दिया जाएगा। वहीं, यह 4 जून को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था। एग्जाम दो पालियों में हुुुथा। जेईई एडवांस रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड लिंक 9 जून को उपलब्ध कराया गया था। जेईई एडवांस का परिणाम पेपर 1 और पेपर 2 दोनों में मिलने वाले अंकों के आधार पर तैयार किया जाता है। परीक्षा में 95 फीसदी उपस्थिति रिकॉर्ड हुई थी।

JEE Advanced 2023 Result: जेईई एडवांस रिजल्ट जांचने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स 

सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं। अब होम पेज पर "जेईई एडवांस्ड 2023 रिजल्ट" बताने वाले लिंक पर टैप करें। इसके बाद परिणाम देखने के लिए दिए गए स्थान में अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें जैसे आपका पंजीकरण नंबर और पासवर्ड। अब जेईई एडवांस का स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।अपने स्कोर को ठीक से देखें और डाउनलोड पर क्लिक करें। भविष्य में उपयोग के लिए फॉर्म की एक कॉपी अपने डिवाइस में सेव करें।