यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
JEE Advanced 2023 Dates: जेईई एडवांस शेड्यूल रिलीज, 30 April से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन और 4 जून को होगा एग्जाम
JEE Advanced 2023 Dates जेईई एडवांस 2023 परीक्षा में क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए सभी ...और पढ़ें

एजुकेशन डेस्क। JEE Advanced 2023 Dates: जेईई एडवांस परीक्षा के लिए शेड्यूल रिलीज कर दिया गया है। यह परीक्षा जून में 04 तारीख, 2022 को आयोजित किया जाएगा। वहीं इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 30 अप्रैल, 2022 से शुरू होगा। इस परीक्षा का आयोजन आईआईटी गुवाहाटी कराएगा। इंडियन इंस्ट्टीयूट ऑफ टेक्नोलॉजी ( Indian Institute of Technology, IIT Guwahati ) ने information brochure रिलीज कर दिया है।
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक
इस लिंक पर क्लिक करके पढ़ें पूरा ऑफिशियल नोटिफिकेशन
शेड्यूल के अनुसार, जेईई एडवांस 2023 परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 30 अप्रैल से शुरू होगी। वहीं ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि 4 मई, 2022 होगी। उम्मीदवार 5 मई, 2022 तक पंजीकरण शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। 4 जून, 2023 को आयोजित होने वाली परीक्षा में दो पेपर होंगे। पेपर 1 और पेपर 2 प्रत्येक तीन घंटे की अवधि के होंगे। उम्मीदवारों के लिए दोनों पेपरों में उपस्थित होना अनिवार्य है।
जेईई एडवांस 2023 परीक्षा में क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए सभी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में (आईआईटी) में बैचलर, Integrated मास्टर और ड्यूल डिग्री प्रोगाम में प्रवेश के लिए पात्र होंगे।
फाॅरेन अभ्यर्थी को 4 मई तक भरने होंगे फॉर्म
योग्य विदेशी उम्मीदवार जेईई एडवांस 2023 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 24 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शुरू होगी। यह प्रक्रिया 4 मई, 2023 को शाम 5 बजे तक चलेगी। विदेशी उम्मीदवारों से पंजीकरण शुल्क स्वीकार करने की अंतिम तिथि 5 मई, 2023 को शाम 5 बजे है।
ये होगी फीस
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूडी / महिला उम्मीदवारों (सभी श्रेणियों) के उम्मीदवारों को 1450 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए 2900 रुपये देने होंगे। इस परीक्षा से जुड़ी डिटेल्ड जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
