Move to Jagran APP

JEE Advanced 2021: जेईई एडवांस परीक्षा के लिए आज इस समय से कर पाएंगे रजिस्ट्रेशन, जानें आखिरी तारीख

JEE Advanced 2021 आईआईटी खड़गपुर द्वारा जेईई एडवांस 2021 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन आज 13 सितंबर 2021 से शुरू किये जा रहे हैं। परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवार 19 सितंबर 2021 की शाम 5 बजे तक पंजीकरण कर पाएंगे।

By Rishi SonwalEdited By: Published: Mon, 13 Sep 2021 07:45 AM (IST)Updated: Mon, 13 Sep 2021 08:02 AM (IST)
JEE Advanced 2021: जेईई एडवांस परीक्षा के लिए आज इस समय से कर पाएंगे रजिस्ट्रेशन, जानें आखिरी तारीख
आईआईटी खड़गपुर द्वारा जेईई एडवांस 2021 परीक्षा का आयोजन 3 अक्टूबर 2021 को किया जाना है।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। JEE Advanced 2021: जेईई एडवांस 2021 परीक्षा की तैयारी में जुटे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट। देश भर के विभिन्न राज्यों के शहरों में स्थित कुल 23 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बीटेक), बैचलर ऑफ साइंस (बीएस), ड्यूअल डिग्री बीटेक-एमटेक, इंटीग्रेटेड एमटेक, इंटीग्रेटेड एमएससी कोर्स में दाखिले के लिए स्टूडेंट्स के चयन के लिए आयोजित की जाने वाली जेईई एडवांस परीक्षा 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन आज, 13 सितंबर 2021 से शुरू हो रहे हैं। ज्वाइंट एडमिशन बोर्ड 2021 (जेएबी) निर्देशों के अनुसार आईआईटी खड़गपुर द्वारा जेईई एडवांस 2021 परीक्षा का आयोजन 3 अक्टूबर 2021 को किया जाना है।

loksabha election banner

19 सितंबर तक होंगे रजिस्ट्रेशन

जेईई एडवांस 2021 परीक्षा के लिए उम्मीदवार 19 सितंबर की शाम 5 बजे तक रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे। इसके बाद उम्मीदवारों को 20 सितंबर 2021 की शाम 5 बजे तक परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान कर लेना होगा। बता दें कि आईआईटी खड़गपुर द्वारा जेईई एडवांस 2021 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 11 सितंबर से ही से शुरू होने थे, लेकिन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा जेईई मेन 2021 परीक्षा के नतीजों की घोषणा में हुई देरी के चलते जेईई एडवांस 2021 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू करने में देरी हुई है।

ऐसे करें जेईई एडवांस 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन

जेईई एडवांस 2021 परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा पोर्टल, jeeadv.ac.in पर उपलब्ध कराये जाने वाले रजिस्ट्रेशन फॉर्म को भरना होगा। रजिस्ट्रेशन से पहले उम्मीदवारों को आईआईटी खड़गपुर द्वारा जारी जेईई एडवांस 2021 इंफॉर्मेशन बुलेटिन पोर्टल पर दिये लिंक या नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करके ध्यान से पढ़ लेना चाहिए।

जेईई एडवांस 2021 इंफॉर्मेशन बुलेटिन डाउनलोड लिंक

यहां मिलेगा जेईई एडवांस 2021 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म का लिंक

यह भी पढ़ें - ECIL Recruitment 2021: इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने निकाली 243 पदों की भर्ती, आवेदन 16 सितंबर तक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.