अपने काम में समय बचाएं, इन 12 AI टूल्स की मदद से ऑफिस वर्क और असाइनमेंट्स में तेजी लाएं
आज के AI दौर में प्रोफेशनल्स और छात्रों के लिए खुद को अपडेट रखना महत्वपूर्ण है। जगराण नेक्स्ट AI फ्यूचर ...और पढ़ें

HighLights
AI टूल्स से ऑफिस और असाइनमेंट में तेजी लाएं।
जगराण नेक्स्ट AI फ्यूचर बूटकैंप 26 सितंबर को ऑनलाइन।
10 से अधिक AI टूल्स और एक्सपर्ट्स से सीखें।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। एक बार जॉब लग गई तो इसका मतलब यह नहीं कि आपको पढ़ना, सीखना और जानना बंद कर देना चाहिए। तकनीक बदलती रहती है और हमें उसके हिसाब खुद को तैयार करना चाहिए। नए तरीके, नए टूल्स आपको आगे बढ़ने में मदद करते हैं और इंडस्ट्री के साथ जुड़े रहने के लिए मौका देते हैं। अभी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का दौर है। इंडस्ट्री में इसका एडॉप्शन तेजी से हो रहा है। इसका अंदाजा छात्रों को कम हो, पर प्रोफेशनल्स इसे भलीभांति समझते हैं। यह उनके रोजाना के कामों से जुड़ चुका है और उनकी प्रोडक्टिविटी को बढ़ा रहा है।
ऑफिस में चाहे अकाउंट डिपार्टमेंट हो या फिर ह्यूमन रिसोर्सेज, कॉन्टेंट और डिजाइन के क्षेत्र से जुड़े लोग हो या फिर ऑपरेशनल डिपार्टमेंट, हर जगह AI अपनी जगह बना रहा है। अलग-अलग टूल्स का इस्तेमाल करके काम में तेजी लाई जा रही है, प्रोडक्टिविटी बेहतर की जा रही है। इसका सीधा असर वर्किंग प्रोफेशनल्स की ग्रोथ पर पड़ रहा है। उधर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से छात्र अपने प्रोजेक्ट और असाइनमेंट्स कर रहे हैं। कॉन्सेप्ट को अच्छे से समझने के लिए नोट्स बना रहे हैं, जिनसे एग्जाम के समय रिवीजन करना आसान हो जाता है।
हालांकि, कई लोगों का मानना है कि AI के इस्तेमाल से इंसानों की क्षमता कम हो रही है। लेकिन कई लोग इसे एक जरूरी टूल के रूप में समझ रहे हैं। उनका फोकस है कि कैसे इस टूल का बेहतर तरीके से इस्तेमाल किया जाए, उसके लिए कैसे प्रॉम्प्टिंग की जाए? कौन-कौन से ऐसे टूल्स हैं जिनका इस्तेमाल प्रोफेशनल्स और छात्र कर रहे हैं?
अगर आप भी AI को एक बेहतर टूल के रूप में देख रहे हैं और इसे अपने करियर के साथ जोड़ना चाहते हैं, तो आपको Jagran NEXT AI Future Bootcamp के दूसरे बैच के साथ जुड़ना चाहिए। इसका दूसरा बैच 26 सितंबर को 11 बजे से 2 बजे लाइव चलेगा। आप ऑनलाइन इसके साथ जुड़ सकते हैं। तीन घंटों तक चलने वाले इस सेशन में आपको AI से जुड़े सभी सवालों के उत्तर दिए जाएंगे। आपको 10 से ज्यादा AI टूल्स के बारे में एक्सपर्ट बताएंगे, उसका उपयोग करके प्रैक्टिकल जानकारी देंगे। आप इन टूल्स का इस्तेमाल अपने कामों में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए कर सकते हैं। इसमें लाइव डेमोंन्स्ट्रेशन भी दिया जाएगा।
Jagran NEXT AI Future Bootcamp में टूल्स के बारे में इंडस्ट्री के AI एक्सपर्ट सिखाएंगे। इन एक्सपर्ट में शामिल हैं -
उर्वशी कपूर- जागरण न्यू मीडिया में एग्जिक्यूटिव एडिटर और लिटरेसी इनिशिएटिव की हेड हैं। वह गूगल इनिशिएटिव की सर्टिफाइड ट्रेनर हैं। इन्हें 40 अंडर 40 इन जर्नलिज्म के लिए पुरस्कृत किया गया है। वह GenAI, मीडिया लिटरेसी, और फैक्ट-चेकिंग में विशेषज्ञ हैं।
आयुष गर्ग- गोल्बल AI एक्सपर्ट और पीस एंड कम्युनिकेशन स्पेशलिस्ट हैं। ये NASA, G20, UN और India AI Impact Summit में एक्सपर्ट कंट्रीब्यूटर रहे हैं। इन्हें नोवल AI रिसर्च के लिए गोल्ड मेडल मिला हैं।
तकनीक तेजी से बदल रही है, इंडस्ट्री में काम करने का तरीका बदल रहा है। ऐसे में वर्किंग प्रोफेशनल्स और छात्र अपने करियर को लेकर जागरूक हो जाएं। उन्हें समझना होगा कि अब उनकी ग्रोथ में AI एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला है। वह अभी से ही खुद को तैयार करना शुरू करें। इसमें वह अलग-अलग टूल्स की पहचान करें, और उन्हें सीखें। यह AI Future Bootcamp इसमें उनकी मदद करेगा।
यहां क्लिक कर आज ही रजिस्टर करें।
लेखक- शक्ति सिंह
