JAC Result 2020: झारखंड बोर्ड जल्द जारी करेगा 10वीं के नतीजे, यहां पढ़ें पूरी डिटेल
JAC Result 2020 झारखंड एकेडमिक कॉउंसिल (JAC) रांची जल्द ही 10वीं के नतीजे ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जारी करेगा।
JAC Result 2020: झारखंड एकेडमिक कॉउंसिल, (JAC) रांची की बोर्ड परीक्षा 2020 में शामिल उम्मीदवार भी अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन छात्रों का इंतजार अब जल्द ही समाप्त होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार झारखंड बोर्ड की 10वीं कक्षा के परिणाम जुलाई 2020 के पहले सप्ताह में जारी किए जाएंगे। हालांकि इस संबंध में बोर्ड की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। जबकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स को मानें, तो झारखंड बोर्ड 10वीं का परिणाम जुलाई के पहले सप्ताह में ऑनलाइन जारी किये जाने की संभावना है। वहीं बता दें कि कुछ मीडिया साइट्स और सोशल साइट्स द्वारा कुछ दिनों से झारखंड बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए गलत वेबसाइट की जानकारी दी जा रही है। कई न्यूज़ साइट्स द्वारा 'http://jacresults.in/' को झारखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट बताई जा रही है, जो कि गलत है। बता दें कि झारखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in है। रिजल्ट से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए छात्र इस वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
रिजल्ट की घोषणा होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। वहीं झारखंड बोर्ड 12वीं के रिजल्ट को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है। रिपोर्ट्स के अनुसार 12वीं के आर्ट्स संकाय की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य अभी चल रहा है।
ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट
झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2020 चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या jacresults.com पर विजिट करें। होमपेज पर रिजल्ट की लिंक दी हुई होगी। रिजल्ट पर क्लिक करके कक्षा का चुनाव करें। अब एक नया पेज ओपन हो जाएगा। यहां छात्र अपने लॉगइन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर, रोल कोड आदि डाल कर सबमिट करें। अब आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। इसे डाउनलोड करके और प्रिंट निकाल कर रख लें।
बता दें कि झारखंड एकेडमिक कॉउंसिल द्वारा 10वीं और 12वीं की परीक्षा 11 फरवरी से 28 फरवरी, 2020 तक आयोजित हुई थी। दोनों परीक्षाओं में लगभग 6.25 लाख परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था। 10वीं की परीक्षा में लगभग 3.80 लाख और 12वीं की परीक्षा में 2.35 लाख परीक्षार्थी शामिल थे। झारखंड बोर्ड परीक्षा 2020 का आयोजन राज्य भर के कुल 1410 परीक्षा केंद्रों में किया गया था।