विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JAC Compartment Exam 2026: जैक 10th 12th कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड कल होंगे जारी, टाइम टेबल यहां से कर लें चेक

Published: Thu, 30 Jul 2026 12:38 PM (IST)

झारखंड बोर्ड की ओर से 10th एवं 12th क्लास कंपार्टमेंट एग्जाम का आयोजन 7 से लेकर 14 अगस्त तक आयोजित ...और पढ़ें

JAC 10th 12th Compartment Exam 2026

JAC 10th 12th Compartment Exam 2026

HighLights

  1. झारखंड बोर्ड 10th 12th कम्पार्टमेंट एग्जाम 7 से 14 अगस्त तक होंगे संपन्न।

  2. पूरा टाइम टेबल आप इस पेज से कर सकते हैं चेक।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से सेकेंडरी कंपार्टमेंट/ इम्प्रूवमेंट एग्जाम 2026 के लिए टाइम टेबल जारी किया जा चुका है। डेटशीट के मुताबिक 10वीं कक्षा के लिए कंपार्टमेंट एग्जाम 7 से 12 अगस्त 2026 तक वहीं 12वीं कक्षा के लिए परीक्षाएं 7 से 14 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएंगी।

एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड कल होंगे जारी

जैक बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए छात्रों के एडमिट कार्ड कल यानी 31 जुलाई 2026 को डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जायेंगे। सभी स्कूल प्रधानचार्य अपनी लॉग इन आईडी से प्रवेश पत्र डाउनलोड करके उस पर मुहर एवं हस्ताक्षर करके बच्चों में वितरित करेंगे। अर्थात, छात्र स्कूल से ही प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे। स्वयं इसे डाउनलोड नहीं किया जा सकेगा।

प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए भी डेट्स घोषित

झारखंड बोर्ड द्वारा टाइम टेबल के मुताबिक दोनों ही कक्षाओं के लिए प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन 1 अगस्त से लेकर 6 अगस्त 2026 तक करवाया जायेगा।

कंपार्टमेंट एग्जाम टाइम टेबल कक्षा 10

डेट विषय/ शिफ्ट-1 विषय/ शिफ्ट-2
7 अगस्त 2026 वाणिज्य/ गृह विज्ञान उर्दू
8 अगस्त 2026 हिंदी A - B विज्ञान
10 अगस्त 2026 संस्कृत सामाजिक विज्ञान 
11 अगस्त 2026 गणित फारसी, उरांव, उड़िया, हो, पंचपरगनियां, संथाली, खोरठा, नागपुरी, बांग्ला, मुंडारी, खड़िया, अरबी     
12 अगस्त 2026 अंग्रेजी संगीत

कंपार्टमेंट एग्जाम टाइम टेबल कक्षा 12

एग्जाम डेट विषय/ शिफ्ट-1 विषय/ शिफ्ट-2

07 अगस्त 2026

समाजशास्त्र (Sociology) - I.A. मनोविज्ञान (Psychology) - I.A.

08 अगस्त 2026

भूगर्भशास्त्र (Geology) - I.Sc.


इतिहास (History) - I.A.

इंग्लिश कोर A (English Core A) - I.A., I.Sc., I.Com.


हिंदी कोर A (Hindi Core A) - I.A., I.Sc., I.Com.


हिंदी कोर B एवं मातृभाषा (Hindi Core B & Matribhasha) - I.A., I.Sc., I.Com.

10 अगस्त 2026

राजनीति विज्ञान (Political Science) - I.A.


उद्यमिता (Entrepreneurship) - I.Com.

रसायन विज्ञान (Chemistry) - I.Sc.


गृह विज्ञान (Home Science) - I.A.


व्यवसाय अध्ययन (Business Studies) - I.Com.

11 अगस्त 2026

अर्थशास्त्र (Economics) - I.A., I.Sc., I.Com. गणित/सांख्यिकी (Mathematics/Statistics) - I.A., I.Sc., I.Com.

12 अगस्त 2026

कंप्यूटर साइंस (Computer Science) - I.Sc., I.Com.


भूगोल (Geography) - I.A.

जीव विज्ञान (Biology) - I.Sc.


मानवशास्त्र (Anthropology) - I.A.


व्यावसायिक गणित (Business Mathematics) - I.Com.

13 अगस्त 2026

भौतिकी (Physics) - I.Sc.


दर्शनशास्त्र (Philosophy) - I.A.


लेखाशास्त्र (Accountancy) - I.Com.

ऐच्छिक भाषा (कला के लिए) (Elective Language for Arts) - I.A.


अतिरिक्त भाषा (विज्ञान एवं वाणिज्य के लिए) (Additional Language for Science & Commerce) - I.Sc., I.Com.

14 अगस्त 2026

वोकेशनल (Vocational) - I.A., I.Sc., I.Com. संगीत (Music) - I.A.


दो शिफ्ट में संपन्न होंगी परीक्षाएं

झारखंड बोर्ड की ओर से दोनों ही कक्षाओं की कम्पार्टमेंट परीक्षाओं का आयोजन दो शिफ्ट में करवाया जायेगा। पहली शिफ्ट का एग्जाम सुबह 9:45 से दोपहर 1 बजे तक एवं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा अपरान्ह 2 बजे से लेकर सायं 5:15 तक आयोजित की जाएगी।