विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

JAC 12th Result 2022: झारखण्ड बोर्ड इंटर आर्ट्स, कॉमर्स और वोकेशनल के नतीजे घोषित, करें चेक

By Rishi SonwalEdited By:
Published: Thu, 30 Jun 2022 10:10 AM (IST)Updated: Thu, 30 Jun 2022 05:26 PM (IST)

JAC 12th Result 2022 for Arts Commerce Vocational झारखण्ड अधिविद्य परिषद ने कक्षा 12 कला वर्ग वाणिज्य वर्ग और व्यावसायिक ...और पढ़ें

जैक 12वीं आर्ट्स, कॉमर्स, वोकेशनल रिजल्ट 2022 लिंक jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com के साथ-साथ JagranJosh.com पर एक्टिव होगा।
जैक 12वीं आर्ट्स, कॉमर्स, वोकेशनल रिजल्ट 2022 लिंक jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com के साथ-साथ JagranJosh.com पर एक्टिव होगा।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। JAC 12th Result 2022 for Arts, Commerce, Vocational: झारखण्ड बोर्ड 12वीं आर्टिस रिजल्ट 2022, झारखण्ड बोर्ड 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2022, झारखण्ड बोर्ड 12वीं वोकेशनल रिजल्ट 2022 का इंतजार  समाप्त हो गया है। झारखण्ड अधिविद्य परिषद (जेएसी या जैक), रांची द्वारा कक्षा 12 कला वर्ग, वाणिज्य वर्ग और व्यावसायिक वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा जल्द कर दी गई है। जैक 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा राज्य सरकार में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की जाएगी। इसकी जानकारी झारखण्ड एकेडेमिक काउंसिल द्वारा आज, 30 जून 2022 को साझा की गई।

ऐसे देखें इंटर आर्ट्स, कॉमर्स और वोकेशनल के नतीजे (How to Check JAC 12th Result 2022 for Arts, Commerce, Vocational)

झारखण्ड शिक्षा मंत्री की उपस्थिति में जैक 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2022, जैक 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2022 और जैक 12वीं वोकेशनल रिजल्ट 2022 की घोषणा के दौरान परिणामों से सम्बन्धित आकड़े और इन परीक्षाओं में अन्य स्टूडेंट्स के मुकाबले अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं (टॉपर्स) के नामों की भी घोषित किए जाएंगे। इन घोषणाओं के बाद तीनों ही वर्गों – कला, वाणिज्य और व्यावसायिक की परीक्षाओं के परीक्षाफल देखने के लिए लिंक आधिकारिक वेबसाइट, jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर एक्टिव किया जाएगा। जिस पर क्लिक करके परीक्षार्थी परिणाम के पेज पर पहुंच सकेंगे और अपने विवरण (रोल नंबर, आदि) भरकर सबमिट करके परिणाम व विषयवार प्राप्तांक यानि ऑनलाइन मार्कशीट देख, प्रिंट और डाउनलोड कर सकेंगे।

जागरणजोश पर भी देख सकेंगे जैक इंटर आर्ट्स, कॉमर्स रिजल्ट (JAC 12th Result 2022 for Arts, Commerce)

आधिकारिक वेबसाइट और रिजल्ट पोर्टल के अतिरिक्त छात्र-छात्राएं अपना परिणाम जागरणजोश डॉट कॉम (Jagranjosh.com) पर भी चेक कर सकेंगे, जिसके लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।