Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket Matches
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • education
LIVE BLOG

LIVE UGC NET Result 2024: ugcnet.nta.ac.in पर जारी हुआ यूजीसी नेट जून री-एग्जाम रिजल्ट, जानें कितने उम्मीदवार हुए सफल

Live UGC NET 2024 Results Updates: यूजीसी नेट जून री-एग्जाम का रिजल्ट घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर देखा जा सकेगा। इसके लिए कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन नंबर, डेटऑफ बर्थ सहित अन्य डिटेल्स एंटर करनी होगी। इसके बाद नतीजे आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएंगे।

By Nandini Dubey Fri, 18 Oct 2024 01:03 PM (IST)
News Article Hero Image

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूजीसी नेट जून परीक्षा परिणाम जारी हो चुका है। कैंडिडेट्स पोर्टल पर जाकर नतीजो की जांच कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को जरूरी डिटेल्स एंटर करके नतीजे की जांच कर सकते हैं। बता दें कि यूजीसी नेट जून परीक्षा में देरी का मामला अब शिक्षा मंत्री तक जा पहुंचा है। नेशनल स्टूडेंट्स ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने इस मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखा है, जिसमें एनएसयूआई ने समय पर नतीजे घोषित होने की वजह से स्टूडेंट्स को हो रही समस्याओं के बारे में अवगत कराया है। NSUI ने मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पत्र में कहा है कि, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा हुए दो महीने से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन अब नतीजो का एलान नहीं हुआ है। इस वजह से कैंडिडेट्स अनिश्चिताओं से घिरे हुए हैं। वहीं, नतीजों की बात करें तो फिलहाल, एनटीए की ओर से इस मामले में कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन उम्मीद यही जताई जा रही है कि जल्द ही नतीजो का एलान किया जा सकता है। 

18 Oct 20241:03:06 PM
LIVE UGC NET December Notification 2024: जारी होगा नोटिफिकेशन

 यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का नोटिफिकेशन जल्द ही पोर्टल पर जारी किया जाएगा। हालांकि, एनटीए की ओर से फिलहाल कोई सूचना नहीं जारी की गई है। 

18 Oct 202412:24:51 PM
LIVE UGC NET Result 2024: इन वेसबाइट्स पर देखें यूजीसी नेट जून री-एग्जाम रिजल्ट

ugcnet.nta.ac.in
ugcnet.ntaonline.in

18 Oct 202411:31:24 AM
LIVE UGC NET Score Card 2024: सोशल मीडिया पर दी थी जानकारी

 यूजीसी नेट रिजल्ट स्कोर कार्ड जारी करने के बारे में सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर इस संबंध में एक पोस्ट किया गया था, जिसे कैंडिडेट्स नीचे देख सकते हैं। 

Score Card for UGC – NET June 2024 released

For more details, visit: https://t.co/DyKMoR2dO5#net #UGCNETResult2024 #ugcnet pic.twitter.com/CYBG95J4xw

— UGC INDIA (@ugc_india) October 17, 2024

18 Oct 202411:16:48 AM
LIVE UGC NET JUNE EXAM Result 2024: 5 सितंबर तक हुई थी परीक्षा

 यूजीसी नेट का परीक्षा का आयोजन 21 अगस्त से 5 सितंबर तक किया गया था। परीक्षा 11 दिनों में संपन्न हुई थी।

18 Oct 202410:46:10 AM
LIVE UGC NET Cutt off 2024: कटऑफ पोर्टल पर करें चेक

 यूजीसी नेट जून एग्जाम रिजल्ट के साथ कटऑफ सहित अन्य डिटेल्स पोर्टल पर देख सकते हैं। 

18 Oct 20248:50:34 AM
LIVE UGC NET Result 2024: ऐसा रहा सभी विषयों का कटऑफ

 यूजीसी नेट परीक्षा में सभी विषयों कटऑफ जारी हो चुका है। अभ्यर्थी इसकी जांच करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। 

18 Oct 20248:48:33 AM
LIVE UGC NET Result 2024: कटऑफ पोर्टल पर करें चेक

 यूजीसी नेट जून परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद सब्जेक्टवाइज कटऑफ भी जारी कर दिया गया है, जिसे पोर्टल पर देखा जा सकता है। 

18 Oct 20248:45:08 AM
LIVE UGC NET Result 2024: इतने उम्मीदवारों ने किया क्वालिफाई

परिणाम जारी होने के बाद सफल उम्मीदवारों की सूची भी जारी हो गई है। इसके तहत, असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता के लिए 53694, जेआरएफ के लिए 4970 और पीएचडी के लिए 112070 उम्मीदवार सफल हुए हैं।

17 Oct 20245:53:28 PM
LIVE UGC NET Result 2024: हाल में जारी हुई आंसर-की

 यूजीसी नेट परीक्षा की फाइनल आंसर-की हाल ही में जारी हो चुकी है। 

17 Oct 20245:23:25 PM
LIVE UGC NET Result 2024: सोशल मीडिया पर उठाई थी आवाज

 यूजीसी नेट रिजल्ट में देरी होने पर अभ्यर्थियों ने सोशल मीडिया पर आवाज उठाई थी। कैंडिडेट्स का कहना था कि नतीजे समय पर जारी नहीं होने से वे अनिश्चितता से घिरे हुए हैं। 

यह भी पढ़ें: UGC NET Result 2024: यूजीसी नेट रिजल्ट में देरी से अभ्यर्थी नाराज, सोशल मीडिया पर NTA से कर रहे सवाल

17 Oct 20245:05:41 PM
LIVE UGC NET Result 2024: टाइम पर नहीं है अपडेट

 यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए फिलहाल एनटीए की ओर से डेट का एलान किया गया है। एनटीए के अनुसार नतीजे कल, 18 अक्टूबर, 2024 को जारी किए जाएंगे। हालांकि, अभी टाइम के बारे में कोई डिटेल नहीं दी गई हैै। 

17 Oct 20244:21:10 PM
LIVE UGC NET Result 2024: 17 जनवरी को जारी हुआ दिसंबर सत्र का रिजल्ट

 यूजीसी नेट दिसंबर सत्र 2023 परीक्षा का परिणाम का जनवरी 2024 में जारी किया गया था। वहीं, इस साल अभी तक इस सेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू नहीं हुई है। 

17 Oct 20244:16:58 PM
UGC NET December 2024 Notification: यूजीसी नेट दिसंबर नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी

 यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाएगा। आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा की डिटेल्स सूचना जारी करके आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 

17 Oct 20243:55:54 PM
LIVE UGC NET Result 2024: रिजल्ट देखने के इन सिंपल स्टेप्स को करें फॉलो

उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट जाएं।  अब होमपेज पर दिख रहे “यूजीसी नेट 2024 जून परिणाम” लिंक पर क्लिक करें।उम्मीदवार को अपना सिक्योरिटी पिन, डेट ऑफ बर्थ एंटर करना होगा। सभी विवरण दर्ज करने के बाद परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंट ले लें।

17 Oct 20243:02:08 PM
LIVE UGC NET Result 2024: ugcnet.nta.ac.in पर होगा करें चेक

 यूजीसी नेट रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जारी किया जाएगा। वेबसाइट पर जरूरी डिटेल्स एंटर करके नतीजे की जांच कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: UGC NET Result 2024: यूजीसी नेट री-एग्जाम रिजल्ट 18 अक्टूबर को होगा जारी, इस तरीके से डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड

17 Oct 20241:52:12 PM
LIVE UGC NET Result 2024: अगस्त-सितंबर में हुई थी परीक्षा

 यूजीसी नेट जून परीक्षा का आयोजन अगस्त- सितंबर में किया गया था। वहीं, अब नतीजो का एलान किया जा रहा है। 

17 Oct 20241:29:34 PM
LIVE UGC NET Result 2024: उम्मीदवारों को मिली बड़ी राहत

 यूजीसी नेट रिजल्ट की डेट तय होने के बाद से उम्मीदवारों को बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से नतीजो की राह देख रहे कैंडिडेट्स के लिए फाइनली अब नतीजो का एलान कल कर दिया जाएगा। 

17 Oct 20241:16:58 PM
LIVE UGC NET Result 2024: एनटीए ने जारी की है सूचना

 नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट जून एग्जाम रिजल्ट के संबंध में सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट भी किया है। नतीजे 18 अक्टूबर को जारी किए जाएंगे। कैंडिडेट्स यह पोस्ट देख सकते हैं। 

NTA will declare the Result of UGC NET June 2024 by 18th october 2024.

— National Testing Agency (@NTA_Exams) October 17, 2024

17 Oct 202412:45:13 PM
LIVE UGC NET Result 2024: सितंबर में जारी हुई थी प्रोविजनल आंसर-की

 यूजीसी नेट परीक्षा के लिए सितंबर में प्रोविजनल आंसर-की रिलीज की गई थी। इसके बाद कैंडिडेट्स को 14 सितंबर, 2024 तक का समय ऑब्जेक्शन उठाने के लिए दिया गया था। 

17 Oct 202412:30:54 PM
LIVE UGC NET Result 2024: रिजल्ट देखने के लिए जरूरी होगी ये डिटेल्स

 यूजीसी नेट जून एग्जाम रिजल्ट की जांच करने के लिए कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन नंबर सहित अन्य की आवश्यकता होगी, जिसके बाद नतीजे पोर्टल पर प्रदर्शिति हो जाएंगे। 

17 Oct 202412:10:26 PM
LIVE UGC NET Result 2024: फाइनल आंसर-की हाल ही में हुई रिलीज

 यूजीसी नेट जून री-एग्जाम रिजल्ट की फाइनल आंसर-की हाल ही में रिलीज की गई थी। इसे भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया था। उम्मीदवार पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us