विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ISI Admission 2020: ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी, जानें नई डेट

By Nandini DubeyEdited By:
Published: Fri, 06 Mar 2020 05:31 PM (IST)

ISI Admission 2020 भारतीय सांख्यिकी संस्थान (आईएसआई) कोलकाता ने डिग्री और डिप्लोमा और जूनियर रिसर्च फैलोशिप के प्रोगाम्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख बढ़ा दी है।

ISI Admission 2020: ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी, जानें नई डेट
ISI Admission 2020: ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी, जानें नई डेट

ISI Admission 2020: भारतीय सांख्यिकी संस्थान (आईएसआई) कोलकाता ने डिग्री और डिप्लोमा और जूनियर रिसर्च फैलोशिप के प्रोगाम्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख बढ़ा दी है। अब स्टूडेंट्स 16 मार्च तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके पहले आखिरी तारीख आज यानी कि 6 मार्च तक थी।  लेकिन उम्मीदवार अब इस तारीख तक आवेदन कर सकते हैं।

अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियिल वेबसाइट isical.ac.in पर जाकर आवेदन करना होगा। वहीं इन कोर्सेज के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले सामान्य उम्मीदवारों को 1250 रुपये और सामान्य महिला उम्मीदवारों को 750 रुपये फीस देनी होगी। वहीं ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के कैंड्डीटे्स को 625 रुपये फीस देनी होगी। भारतीय सांख्यिकी संस्थान के विभिन्न कोर्सेस में दाखिले के लिए एंट्रेंस का आयोजन 10 मई 2020 को किया जा रहा है।

इन तिथियों का रखें ध्यान

ऑनलाइन आवेदन शुरू करने की तारीख- 14 फरवरी

ऑनलाइन आवेदन की आखिरी की तारीख- 16 मार्च

फीस जमा करने की आखिरी तारीख- 20 मार्च

एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख- 20 मार्च

ऐसे होगा सेलेक्शन:

इस पोस्ट पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और इंटरव्यू देना होगा। उम्मीदवार ध्यान रखें कि लिखित परीक्षा में सफल होने वाले कैंड्डडीटे्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है।