विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IRDAI Internship 2020: आईआरडीएआई में इंटर्नशिप के लिए आवेदन का अंतिम तिथि आज, आवेदन से पूर्व पढ़ें इन गाइडलाइन्स को

By Rishi SonwalEdited By:
Published: Fri, 06 Mar 2020 01:10 PM (IST)Updated: Tue, 24 Mar 2020 09:25 AM (IST)

IRDAI Internship 2020 भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) द्वारा इंटर्नशिप का प्रस्ताव जारी किया गया है।

IRDAI Internship 2020: आईआरडीएआई में इंटर्नशिप के लिए आवेदन का अंतिम तिथि आज, आवेदन से पूर्व पढ़ें इन गाइडलाइन्स को
IRDAI Internship 2020: आईआरडीएआई में इंटर्नशिप के लिए आवेदन का अंतिम तिथि आज, आवेदन से पूर्व पढ़ें इन गाइडलाइन्स को

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। IRDAI Internship 2020: भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) द्वारा हाल ही जारी इंटर्नशिप के अवसरों के लिए आवेदन का आज अंतिम दिन है। जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आईआरडीएआई द्वारा जारी ईमेल आईडी पर अपना अप्लीकेशन भेज सकते हैं।

भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) द्वारा इंटर्नशिप के अवसरों के लिए विज्ञापन 4 मार्च 2020 को जारी किया गया था।

कौन-कौन कर  सकता है आवेदन?

प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी और शैक्षिक संस्थानों में ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन के विभिन्न पाठ्यक्रमों के छात्र और रिसर्च करने वाले छात्र ग्रीष्मकालीन ईंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन

आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 मार्च 2020 है। आवेदन के लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन भर कर दिए गए पते पर भेजना होगा। साथ ही उसकी एक कॉपी आईआरडीएआई की ऑफिशियल ई-मेल आईडी internship@irdai.gov.in पर भेजनी होगी। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट irdai.gov.in देख सकते हैं।

मासिक स्टाईपेंड

बता दें कि इंटर्नशिप के दौरान छात्रों को 15 हजार का मासिक स्टाईपेंड दिया जाएगा। वहीं, आईआरडीएआई ने इंटर्नशिप के लिए आवश्यक नियम व शर्तें रखी हैं। जिन्हें पूरा करने वाले छात्रों का ही इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए चयन किया जाएगा।

जानिए आईआरडीएआई द्वारा जारी इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए क्या हैं नियम व शर्तें

-वैसे छात्र जो किसी उत्कृष्ट यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन प्री-फाइनल हों, या जिनहें ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल हो और प्री-फाइनल पोस्ट ग्रेजुएशन में हों, या जो 1 वर्ष की मास्टर डिग्री का कोर्स कर रहे हों, या जिन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा कर लिया हो और इंश्योरेंस/इकनॉमिक्स/फाइनांस/मैनेजमेंट कोर्स में रिसर्च कर रहे हों।

-इंटर्नशिप यूनिवर्सिटी/इंस्टिट्यूट के रेगुलर छात्रों के लिए ही होगा।

-इंटर्नशिप प्रोग्राम केवल इंडियन सिटिजन के लिए होगा।

-इंटर्नशिप प्रोग्राम में प्रोजेक्ट वर्क करना होगा। केवल इंश्योरेंस सेक्टर के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। यह दो से तीन महीने के लिए होगा।

-इंटर्नशिप प्रोग्राम आईआरडीएआई (IRDAI) के हेड ऑफिस, हैदराबाद में होगा, जो मई 2020 से शुरु किया जाएगा।

देखें ऑफिशियल नोटिफिकेशन

आवेदन से पूर्व पढ़ें इन गाइडलाइन्स को