Move to Jagran APP

International Day of Education 2023: अफगानिस्तान की बालिकाओं, महिलाओं को समर्पित है अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस

2023 International Day of Education यूनेस्को ने वर्ष 2023 के लिए अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस का मुख्य विषय ‘टू इन्वेस्ट इन पिपुल प्राइओरिटाइज एजुकेशन’ घोषित करते हुए इस बार इस दिवस को अफगानिस्तान की बालिकाओं और महिलाओं को समर्पित किया है।

By Rishi SonwalEdited By: Rishi SonwalPublished: Tue, 24 Jan 2023 09:57 AM (IST)Updated: Tue, 24 Jan 2023 09:57 AM (IST)
International Day of Education 2023: अफगानिस्तान की बालिकाओं, महिलाओं को समर्पित है अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस
International Day of Education 2023: यूनेस्को स्टैट्स के अनुसार विश्व में 244 मिलियन बच्चे और युवा स्कूलों से वंचित हैं।

एजुकेशन डेस्क। International Day of Education 2023: आज, 24 जनवरी 2023 को अर्तराष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के इस वर्ष मनाए जा रहे पाचवें संस्करण को अफगानिस्तान की बालिकाओं और महिलाओं को समर्पित किया गया हैं, जिन्हें उनकी सीखने, पढ़ने और शिक्षण के अधिकार से वंचित कर दिया गया है। साथ ही, यूनेस्को द्वारा जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है, “संगठन मानवीय गरिमा और शिक्षा के मौलिक अधिकार पर इस गंभीर हमले की निंदा करता है।” यूनेस्को द्वारा जारी आकड़ों के अनुसार पूरे विश्व में 244 मिलियन बच्चे और युवा स्कूलों से वंचित हैं और 771 मिलियन व्यस्क असाक्षर हैं।

loksabha election banner

International Day of Education 2023 Theme: अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के पांचवें संस्करण का मुख्य विषय

यूनेस्को ने साथ ही साथ अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस 2023 के मुख्य विषय यानि थीम की भी घोषणा की है। आधिकारिक अपडेट के मुताबिक इस साल की अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस की थीम ‘टू इन्वेस्ट इन पिपुल, प्राइओरिटाइज एजुकेशन’ घोषित किया है। इस थीम के माध्यम से यूनेस्को द्वारा कहा गया है कि वैश्विक मंदी, बढ़ती असमानताओं और जलवायु संकट के बीच सभी विकास लक्ष्यों की दिशा में प्रगति में तेजी लाने के लिए शिक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। दूसरी तरफ, बात करें पिछले साल की थीम की तो यूनेस्को ने 2022 में अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस का थीम ‘चेंजिंग कोर्स, ट्रांसफॉर्मिंग एजुकेशन’ घोषित किया था।

International Day of Education 2023 Significance and History: अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस का महत्व और इतिहास

अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस वैश्विक शांति और स्थायी विकास के मूल उद्देश्यों को प्राप्त करने में शिक्षा की भूमिका को उजागर करता है। इस दिवस के माध्यम से वैश्विक स्तर पर शिक्षा के महत्व को प्रचारित और प्रसारित किया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस को हर साल 24 जनवरी को मनाए जाने से सम्बन्धित प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र महासभा में 3 दिसंबर 2018 को पारित किया गया था। इसके बाद से हर साल आज के दिन इसे मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस का पहला संस्करण 24 जनवरी 2019 को मनाया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.