विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indian Air Force Day 2022: इंडियन एयरफोर्स डे आज, जानें इससे जुड़े रोचक तथ्य

By Nandini DubeyEdited By:
Published: Fri, 07 Oct 2022 03:34 PM (IST)Updated: Sat, 08 Oct 2022 05:47 AM (IST)

Indian Air Force Day 2022 भारतीय वायुसेना (Indian Airforce) को पहले रॉयल इंडियन एयरफोर्स के नाम से जाना जाता था। ...और पढ़ें

देश में आज, 08 अक्टूबर, 2022 को इंडियन एयरफोर्स डे मनाया जा रहा है।
देश में आज, 08 अक्टूबर, 2022 को इंडियन एयरफोर्स डे मनाया जा रहा है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। Indian Air Force Day 2022: देश में आज, 08 अक्टूबर, 2022 को इंडियन एयरफोर्स डे मनाया जा रहा है। भारत इस साल अपना 90वां वायुसेना दिवस (Indian Air Force Day 2021) दिवस मनाने जा रहा है। 1932 में स्थापित हुई भारतीय वायु सेना (IAF) का जश्न इस बार चंडीगढ़ में मनाया जाएगा। इस अवसर पर आइए जानते हैं, इस दिवस से जुड़े कुछ रोचक फैक्ट्स और इतिहास।

1.इंडियन एयरफोर्स दुनिया की चौथी सबसे बड़ी वायुसेना है। यूपी के गाजियाबाद में स्थित हिंडन वायुसेना स्टेशन एशिया में सबसे बड़ा है।

2. इंडियन एयरफोर्स IAF यानी कि इंडियन एयरफोर्स ने विभिन्न ऑपरेशनों में अहम भूमिका निभाई है। इनमें ऑपरेशन Poomalai, विजय, मेघदूत सहित अन्य शामिल हैं।

3. भारतीय वायुसेना, IAF यूनाइटेड Nations के साथ शांति मिशन में भी काम करता है।

4. भारतीय वायुसेना को पहले रॉयल इंडियन एयरफोर्स के नाम से जाना जाता था। हालांकि यह नाम आजादी तक ही रहा था। आजादी के बाद से इसे रॉयल शब्द हटा लिया गया था।

5. IAF में बड़ी संख्या में महिला फाइटर पायलट, महिला नेविगेटर और महिला अधिकारी शामिल हैं, जो भारतीय वायु सेना को अपनी सेवाएं प्रदान करती हैं। यहां तक ​​कि भारतीय वायुसेना के राफेल fleet में भी एक महिला फाइटर पायलट है।

6. भारतीय वायुसेना ने हमेशा देश में आई प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत कार्यों में भाग लिया है। इनमें गुजरात चक्रवात (1998), सुनामी (2004) और उत्तर भारत में बाढ़ शामिल हैं। हालांकि, IAF ने उत्तराखंड में आई बाढ़ के दौरान फंसे नागरिकों को बचाते हुए एक विश्व रिकॉर्ड बनाया। मिशन का नाम 'राहत' रखा गया था, जिसके दौरान भारतीय वायुसेना ने लगभग 20,000 लोगों को बचाया था।

7. भारतीय वायुसेना अब तक कई युद्ध में शामिल हो चुकी है। इनमें पाकिस्तान के खिलाफ चार बार, 948, 1965, 1971 और 1999 में लड़ी है। इसके अलावा, 1962 में चीन के सामने अपना दमखम दिखा चुकी है।