India Post GDS Result 2026: कब और कहां जारी होगा GDS रिजल्ट, यहां चेक करें पूरी डिटेल
जीडीएस के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई है। भारतीय डाक सेवा विभाग की ओर ...और पढ़ें

India Post GDS Result 2026 Date: यहां देखें पूरी जानकारी।
HighLights
जल्द ही जारी होगी मेरिट लिस्ट।
चयन कक्षा 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय डाक विभाग की ओर से ग्रामीण डाक सेवक के कुल 28,636 के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बता दें, इन पदों पर आवेदन 31 जनवरी से लेकर 14 फरवरी तक स्वीकार किए गए थे। इसके साथ ही उम्मीदवारों को 18 और 19 फरवरी, 2026 को फॉर्म में करेक्शन करने के मौका भी दिया गया था। हालांकि अब फॉर्म में सुधार करने एवं ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने डाक सेवा विभाग में आवेदन किया है, उन्हें अब मेरिट लिस्ट यानी रिजल्ट का इंतजार है।
इन पदों पर होगी भर्ती
भारतीय डाक विभाग की ओर से ग्रामीण डाक सेवक, ब्रांच पोस्ट मास्टर और असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर के पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 28,636 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
कब जारी होगा रिजल्ट
डाक विभाग की ओर से रिजल्ट जारी करने से संबंधित फिलहाल कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। लेकिन पिछले सालों के रुझानों की मानें तो जीडीएस मेरिट लिस्ट मार्च और जुलाई माह में जारी की सकती है। बता दें, उम्मीदवारों का चयन कक्षा दसवीं में प्राप्त कुल अंक, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
India Post GDS Result 2026: ऐसे कर सकेंगे मेरिट लिस्ट
भारतीय डाक सेवा विभाग की ओर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई है। ऐसे में जीडीएस के पदों पर भर्ती करने के लिए मेरिट लिस्ट जल्द ही जारी की जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए यहां मेरिट लिस्ट चेक करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार आसानी से मेरिट लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं।
- मेरिट लिस्ट यानी रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद 'India Post GDS Result 2026' लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मेरिट लिस्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- अंत में आप चाहे तो इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: JNVST Class 6 Result 2026: जल्द ही जारी होगा जेएनवीएसटी क्लास 6 का रिजल्ट, इस वेबसाइट से कर सकेंगे चेक
