India Post GDS Result 2026: दूसरी मेरिट लिस्ट कभी भी हो सकती है जारी, DV के लिए दस्तावेज रखें तैयार
इंडिया पोस्ट की ओर से ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए 2nd मेरिट लिस्ट कभी भी जारी की जा सकती ...और पढ़ें

India Post GDS 2nd Merit List 2026
HighLights
इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक भर्ती की 2nd मेरिट लिस्ट जल्द आने की उम्मीद।
सफल अभ्यर्थियों को चयन के लिए दस्तावेज सत्यापन के लिए होना होगा उपस्थित।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय डाक ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए 2nd मेरिट लिस्ट इस वीक में जारी की जा सकती है। मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे लाखों आवेदनकर्ता रिजल्ट जारी होते ही सीधे ऑफिशियल वेबसाइट indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। ध्यान रखें कि परिणाम ऑनलाइन ही जारी होगा, किसी भी उम्मीदवार को पर्सनल रूप से जानकारी नहीं दी जाएगी।
सफल उम्मीदवारों को डीवी टेस्ट में होना होगा शामिल
जिन उम्मीदवारों को दूसरी मेरिट लिस्ट में जगह मिलेगी उनको नियुक्ति के लिए डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होना होगा। ऐसे में अभ्यर्थी DV के लिए आवश्यक सभी दस्तावेज तैयार रखें ताकी आपको बाद में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। डीवी में सफल न होने वाले अभ्यर्थियों की नियुक्ति रद की जा सकती है।
मेरिट लिस्ट इन स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोड
- इंडिया पोस्ट जीडीएस 2nd मेरिट लिस्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स शेड्यूल 1 जनवरी 2026 पर क्लिक करना होगा।
- अब यहां अपने राज्य को चुनें और उसमें मेरिट लिस्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब एक पीडीएफ स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जिसमें आप अपनी डिटेल चेक कर सकते हैं।
सभी अभ्यर्थी ध्यान रखें कि राज्य के अनुसार मेरिट लिस्ट PDF फॉर्मेट में अलग अलग उपलब्ध करवाई जाएगी। लिस्ट में उम्मीदवारों का डिवीजन, ऑफिस नाम, पोस्ट आईडी, पोस्ट नाम, कैटेगरी, रजिस्ट्रेशन नंबर एवं पर्सेंटेज दर्ज होगा। सफल उम्मीदवारों को ही केवल दस्तावेज सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जायेगा।

आवश्यक दस्तावेज
इंडिया पोस्ट जीडीएस पोस्ट के लिए डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन में शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को मार्कशीट, पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र, दिव्यांगजन प्रमाण पत्र, आर्थिक रूप से अक्षम व्यक्ति (ईडब्ल्यूएस) प्रमाण पत्र, ट्रांसजेंडर प्रमाण पत्र, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, किसी भी सरकारी अस्पताल/ सरकारी औषधालय/सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आदि के चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी चिकित्सा प्रमाण पत्र (अनिवार्य), अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम या गोवा राज्य में रोजगार के मामले में आदिवासी/ स्थानीय बोलियों या भाषा के ज्ञान के संबंध में सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज तैयार रखने होंगे।
