विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IIT JAM Answer Key 2026: जल्द ही जारी होगी आईआईटी जेएएम प्रोविजनल आंसर-की, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

Published: Fri, 20 Feb 2026 12:29 PM (IST)

आईआईटी बॉम्बे (IIT JAM Answer Key 2026) जल्द ही जारी कर सकता है। आंसर-की ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध रहेगी।

IIT JAM 2026 Answer Key: यहां देखें पूरी जानकारी।

IIT JAM 2026 Answer Key: यहां देखें पूरी जानकारी।

HighLights

  1. जल्द ही जारी होगी प्रोविजनल आंसर-की।

  2. ऑफिशियल वेबसाइट से कर सकेंगे डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। आईआईटी, बॉम्बे की ओर से संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JAM 2026) के लिए प्रोविजनल आंसर-की कभी भी जारी की सकती है। बता दें, आईआईटी जेएएम परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 15 फरवरी, 2026 को किया गया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों को अब अपने उत्तरों का मिलान करने के लिए आंसर-की का इंतजार है। हालांकि आंसर-की जारी होने से संबंधित कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रोविजनल आंसर-की जल्द ही जारी की जाएगी।

कब जारी होगा रिजल्ट

आईआईटी, बॉम्बे की ओर जेएएम परीक्षा का रिजल्ट 20 मार्च, 2026 को जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jam2026.iitb.ac.in से अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकेंगे।

IIT JAM 2026 Answer Key: इन स्टेप्स से कर सकेंगे प्रोविजनल आंसर-की चेक

आईआईटी, बॉम्बे की ओर से प्रोविजनल आंसर-की जल्द ही जारी की जा सकती है। ऐसे में आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे।

  • आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jam2026.iitb.ac.in पर जाकर विजिट करना होगा।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर आंसर-की सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को 'IIT JAM 2026 Answer Key 2026' लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आंसर-की आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद

आईआईटी जेएएम परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवार वेबसाइट पर अपनी आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने के लिए अधिकतम दो से तीन दिनों का समय दिया जाएगा। आंसर-की कभी भी जारी की जा सकती है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें। 

यह भी पढ़ें: BPSC Answer Key 2026: बिहार स्पेशल स्कूल टीचर परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर-की जारी, ऑब्जेक्शन विंडो आज से एक्टिव