Move to Jagran APP

IGNOU TEE December 2022: इग्नू ने की घोषणा, 31 अक्टूबर तक सबमिट करें टीईई दिसंबर असाइनमेंट

IGNOU TEE December 2022 इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी की दिसंबर 2022 की परीक्षाएं 2 दिसंबर 2022 से शुरू होने और 5 जनवरी 2023 को समाप्त होने की संभावना है। हालांकि सटीक तिथियों की जांच के लिए स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

By Nandini DubeyEdited By: Published: Sat, 01 Oct 2022 03:47 PM (IST)Updated: Sat, 01 Oct 2022 04:59 PM (IST)
IGNOU TEE December 2022: इग्नू ने की घोषणा, 31 अक्टूबर तक सबमिट करें टीईई दिसंबर असाइनमेंट
इग्नू दिसंबर टीईई दिसंबर असाइनमेंट सबमिशन की डेट को आगे बढ़ा दिया है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। IGNOU TEE December 2022: इग्नू दिसंबर टीईई दिसंबर असाइनमेंट सबमिशन की डेट को आगे बढ़ा दिया है। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ने इस सेशन के छात्र-छात्राओं को एक मौका और दिया है। इसके तहत, अब स्टूडेंट्स TEE दिसंबर के लिए 31 अक्टूबर, 2022 तक जमा कर सकते हैं। असाइनमेंट जमा करने के लिए छात्र-छात्राओं को आधिकारिक वेबसाइट- ignou.ac.in पर जाकर लॉगइन करना होगा।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें: IGNOU ODL 2022: इग्नू ने ओडीएल प्रोगाम के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आगे बढ़ाई, यहां देखें नई तिथि

आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस सेशन के कैंडिडेट्स दिसंबर 2022 टीईई के लिए 31 अक्टूबर तक अपने असाइनमेंट, फाइनल प्रोजेक्ट, फील्ड वर्क जर्नल और इंटर्नशिप रिपोर्ट जमा कर सकते हैं। इग्नू ने दिसंबर टर्म-एंड एग्जामिनेशन (December 2022 term-end examinations) के संबंध में सूचना ट्विटर पर भी दी है। है।

इसके अलावा, इग्नू ने हाल ही में Facility and Services Management ,BAFSM प्रोगाम को लॉन्च किया है। इस प्रोगाम के संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट का रुख कर सकते हैं। 

IGNOU TEE December 2022: How to submit assignment: इग्नू दिसंबर टीईई असाइनमेंट सबमिट करने के लिए फॉलों करें ये स्टेप्स

इग्नू दिसंबर टीईई असाइनमेंट सबमिट करने के लिए सबसे पहले कैंडिडेट्स इग्नू की आधिकारिक साइट ignou.ac.in पर जाएं। इसके बाद, होम पेज पर उपलब्ध इग्नू टीईई दिसंबर 2022 लिंक पर क्लिक करें। अब असाइनमेंट सबमिट करें और सबमिट पर क्लिक करें। पेज को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

इसके अलावा, हाल ही में इग्नू ने जुलाई सेशन के लिए री-रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को बंद किया है।  उम्मीदवारों को इसके लिए 30 सितंबर, 2022 तक का समय दिया गया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.