विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IGNOU TEE Dec Date Sheet 2025: इग्नू दिसंबर टर्म एंड एग्जाम रिवाइज्ड डेट शीट जारी, डाउनलोड करें PDF

Published: Mon, 08 Sep 2025 05:49 PM (IST)Updated: Mon, 08 Sep 2025 05:50 PM (IST)

इग्नू की ओर से दिसंबर टर्म एंड एग्जामिनेशन के लिए संशोधित टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। रिवाइज्ड डेट ...और पढ़ें

IGNOU TEE Dec Date Sheet 2025 यहां से करें डाउनलोड।
IGNOU TEE Dec Date Sheet 2025 यहां से करें डाउनलोड।

HighLights

  1. इग्नू दिसंबर टीईई एग्जाम के लिए संशोधित डेट शीट जारी।
  2. अब 1 दिसंबर से 14 जनवरी 2026 तक होंगी परीक्षाएं।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी की ओर से टर्म एन्ड एग्जामिनेशन दिसंबर 2025 के लिए रिवाइज्ड डेट शीट जारी कर सभी विषयों की एग्जाम डेट घोषित कर दी गई है। संशोधित डेट शीट के मुताबिक दिसंबर सेशन के लिए परीक्षाएं 1 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 14 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी। जो भी अभ्यर्थी टीईई दिसंबर एग्जाम में शामिल होने जा रहे हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in या इस पेज से IGNOU TEE 2025 Date Sheet PDF डाउनलोड करके पूरी डिटेल हासिल कर सकते हैं।

परीक्षाएं दो शिफ्ट में होंगी आयोजित

आपको बता दें कि इग्नू की ओर से परीक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक एवं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएंगी। कुछ विषयों की परीक्षाओं के लिए टाइम दो घंटे भी हो सकता है।

IGNOU TEE Dec 2025 Revised Date Sheet PDF Link

दिसंबर सेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट

इग्नू की ओर से दिसंबर सेशन के लिए फॉर्म ऑनलाइन जमा करने के लिए पोर्टल ओपन कर दिया गया है। स्टूडेंट्स दिसंबर की परीक्षा में भाग लेने के लिए बिना लेट फीस के 6 अक्टूबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। लेट फीस के साथ एप्लीकेशन फॉर्म 7 से 20 अक्टूबर तक भरा जा सकेगा। छात्र एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से Samarth Portal पर जाकर लॉगिन करके भर सकते हैं। किसी प्रकार की जानकारी या समस्या होने पर छात्र termendexam@ignou.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पूर्व होंगे उपलब्ध

इग्नू की ओर से परीक्षा के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड एग्जाम तिथि से कुछ दिन पूर्व डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जायेंगे। प्रवेश पत्र उपलब्ध होने के बाद अभ्यर्थी यूजरनेम एवं पासवर्ड दर्ज करके ऑफिशियल वेबसाइट से एडमिट कार्ड प्राप्त कर पाएंगे। ध्यान रखें कि किसी भी अभ्यर्थी को पर्सनल रूप से एडमिट कार्ड नहीं भेजे जायेंगे।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स

  • इग्नू एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ignou.samarth.edu.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर आपको Sign In में यूजर नेम, पासवर्ड एवं दिया गया कोड दर्ज करके लॉग इन बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकेंगे।

सभी अभ्यर्थी ध्यान रखें कि वे जब भी परीक्षा केंद्र पर एग्जाम देने जाएं तो अपने प्रवेश पत्र की प्रति अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। बिना एडमिट कार्ड के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी और ऐसे में आप एग्जाम देने से वंचित हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- बिहार के विभिन्न विभागों में 9 हजार पदों पर हो रही भर्ती, 10th से लेकर ग्रेजुएट युवाओं के पास जॉब पाने का सुनहरा मौका