IGNOU Admission 2026: फिर बढ़ी आवेदन की लास्ट डेट, इग्नू जुलाई सेशन एडमिशन के लिए अब 30 सितंबर तक आवेदन का मौका
इग्नू की ओर से ऑनलाइन एवं डिस्टेंस लर्निंग और foreign IOP प्रोग्राम्स में एडमिशन या री-रजिस्ट्रेशन के लिए लास्ट डेट को 30 सितंबर तक एक्सटेंड कर दिया है।

IGNOU Admission 2026: 30 सितंबर तक बढ़ी आवेदन की लास्ट डेट।
HighLights
इग्नू एडमिशन के लिए 30 सितंबर तक आवेदन की अंतिम तिथि एक्सटेंड।
ऑनलाइन माध्यम से पूर्ण कर सकते हैं एप्लीकेशन प्रॉसेस।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। इग्नू से अपनी पढ़ाई पूरी करने की चाह रखने वाले छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) की ओर से जुलाई 2026 सेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन की लास्ट को एक बार फिर से एक्सटेंड कर दिया गया है। जो भी अभ्यर्थी यूजी, पीजी, foreign IOP के डिस्टेंस या ऑनलाइन लर्निंग कोर्सेज में प्रवेश लेना चाहते हैं वे अब निर्धारित अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 तक आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म इग्नू की ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से भरा जा सकता है।
ऑनलाइन एवं डिस्टेंस लर्निंग के साथ ही foreign IOP प्रोग्राम्स के लिए कर सकते हैं अप्लाई
स्टूडेंट्स इग्नू से ओपन एवं डिस्टेंस लर्निंग (ODL) प्रोग्राम के तहत प्रवेश लेकर अपनी पढ़ाई पूरी कर सकते हैं। स्टूडेंट्स सुविधानुसार किसी भी प्रोग्राम का चुनाव कर सकते हैं। इसके साथ ही Overseas Students (SAARC, Non-SAARC and FSRI, and NRI) वाले भी प्रवेश के लिए तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
इन स्टेप्स से कर सकते हैं अप्लाई
इग्नू में एडमिशन के लिए छात्र स्वयं ही ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए यहां आवेदन की स्टेप्स एवं डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवाया जा रहा है।
- इग्नू एडमिशन जुलाई 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर Admission में जाकर जिस प्रोग्राम (ऑनलाइन/ ODL या foreign IOP) में एडमिशन लेना चाहते हैं उस पर क्लिक करें।
- अब आपको पहले क्लिक हियर टू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना है और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लेना है।
- रजिस्ट्रेशन के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरें और फॉर्म को पूर्ण करें।
- अंत में अभ्यर्थी कोर्स के अनुसार निर्धारित शुल्क जमा करके पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
आवेदन करने के बाद फॉर्म वापस लेने का रहेगा मौका
आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद कभी कभी ऐसा होता है की छात्र एडमिशन वापस लेना चाहता है तो ऐसे में इग्नू की ओर से उम्मीदवारों को एक सुविधा प्रदान की गई है। हालांकि, फॉर्म वापस लेने के लिए निर्धारित दिनों की छूट रहेगी। जितने दिन बाद आप एडमिशन वापस लेंगे उसी के अनुसार इग्नू की ओर से फीस में कटौती करके आपका आवेदन विड्रॉ कर दिया जायेगा। एडमिशन जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
