ICSE ISC Result 2026: CISCE इसी वीक जारी कर सकता है कक्षा 10वीं एवं 12वीं का रिजल्ट, Digilocker पर मिलेगी अपडेट
CISCE द्वारा ICSE ISC Result इसी वीक में जारी होने की उम्मीद है। नतीजों को लेकर डिजीलॉकर पर जल्द ही जानकारी साझा कर दी जाएगी।

CISCE Result Date 2026
HighLights
CISCE जल्द जारी कर सकता है 10वीं एवं 12वीं का रिजल्ट।
वेबसाइट एवं डिजीलॉकर से चेक कर पाएंगे नतीजे।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE) यानी की 10वीं और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) यानी कि 12वीं की परीक्षाओं में भाग लेने वाले लाखों स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा 10वीं एवं 12वीं कक्षा का रिजल्ट 30 अप्रैल तक जारी होने की उम्मीद है। हालांकि, अभी तक ऑफिशियल डेट की जानकारी नहीं दी गई है।
डिजीलॉकर पर मिलेगी अपडेट
रिजल्ट जारी होने को लेकर डिजीलॉकर वेबसाइट पर जानकारी दी जाएगी। डिजीलॉकर नतीजे जारी होने से पहले साइट पर Result coming soon लिखकर छात्रों को जानकारी प्रदान करता है। ऐसे में स्टूडेंट्स डिजिलॉकर पर भी समय समय पर नजर बनाये रखें।
डिजीलॉकर के साथ ही वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक होगा एक्टिव
ICSE ISC रिजल्ट जारी होने के बाद डायरेक्ट लिंक digilocker.gov.in पर एक्टिव होने के साथ ही बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org पर भी एक्टिव किया जायेगा। छात्र दोनों ही साइट पर जाकर मांगी गई डिटेल भरकर परिणाम की जांच कर सकेंगे।
मार्कशीट डाउनलोड करने की स्टेप्स
- cisce isc icse result 2026 चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर Course में ISC या ICSE चुनना होगा।
- UID, Index No और Captcha भरकर Show Result पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जिसे आप चेक कर सकते हैं।
- इसके बाद प्रिंट रिजल्ट बटन पर क्लिक करके इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकेंगे।
पिछले साथ बहुत अच्छा रहा था परिणाम
पिछले साल दोनों ही कक्षाओं का रिजल्ट 30 अप्रैल को जारी किया गया था। ICSE का रिजल्ट 99.47% और ISC का 98.19 फीसदी दर्ज किया गया है। जहां लड़कों का पास प्रतिशत 98.64% वहीं लड़कियों का पास पर्सेंटेज 99.45% दर्ज किया गया था। दोनों ही कक्षाओं में लड़कियों ने बाजी मारी थी।
